मुलायम सिंह यादव को PM समेत इन नेताओं ने किया बर्थडे विश
मुलायम सिंह यादव को PM समेत इन नेताओं ने किया बर्थडे विशSocial Media

मुलायम सिंह यादव को PM समेत इन नेताओं ने किया बर्थडे विश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में पार्टी ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान PM मोदी व CM योगी ने मुलायम सिंह यादव को बर्थडे विश किया।

उत्तर प्रदेश, भारत। समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 22 नवंबर को जन्मदिन है, वे 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्‍हें बर्थडे विश करने वालों का तातां लगा हुआ है। तो वहीं, मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर लखनऊ में पार्टी ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

PM मोदी ने दी मुलायम सिंह यादव को बधाई :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश आया, जिसमें उन्‍होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

CM योगी ने दी जन्‍मदिन की बधाई :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।

लखनऊ में पार्टी ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित :

मुलायम सिंह यादव के जन्‍मदिन पर लखनऊ में पार्टी ऑफिस में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। सपा मुख्यालय में सादगी से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता शामिल हुए है। इस बारे में समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा और इसमें नेताजी तथा अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।''

बता दें कि, मुलायम सिंह यादव का आज ही के दिन (22 नवंबर) 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में उनका जन्‍म हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com