नेताओं ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं
नेताओं ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएंSocial Media

सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि की कामना कर राष्ट्रपति व इन नेताओं ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं

New Year 2023: देश की राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत दिग्‍गज नेताओं ने नववर्ष 2023 पर ट्वीट जारी करते हुए देशवासियों को न्यू ईयर विश किया एवं जनता की खुशहाली की कामना की है।

New Year 2023: आज 1 जनवरी से (2023) नव वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए साल के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, सभी एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान देश के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्‍गज नेताओं का भी बधाई संदेश आया, जिसमें उन्होंने नववर्ष की बधाई देते हुए जनता की खुशहाली की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं :

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा- आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।

PM मोदी ने कहा- सभी को 2022 मुबारक :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी करते हुए लिखा- साल 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।

आप सभी को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह आप सभी के जीवन में सुख-स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नववर्ष की शुभकामना देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे।

आप समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नव वर्ष आप सभी के जीवन मे सुख, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आए। हम विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नववर्ष की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रदेश के चहुमुंखी विकास और निरोगी राजस्थान की संकल्पना के साथ प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

समस्त देशवासियों व ख़ासकर यूपी के सभी भाई-बहनों को नववर्ष सन् 2023 की हार्दिक बधाई (दिली मुबारकबाद) तथा रोज़गार-युक्त व महंगाई-मुक्त आत्म-सम्मान के सुख, शान्ति व समृद्धि भरे जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इनकी प्राप्ति के लिए अपना सतत् संघर्ष जारी रखने की भी अपील की है।

बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती

मेरे प्यारे सभी देशवासियों को नव वर्ष-2023 की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद लेकर आए और सफलताओं के द्वार खोले, ऐसी मेरी कामना है। आइए! नए वर्ष का नई उमंग के साथ स्वागत करें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, "उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान. सभी को नए साल की मुबारक।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com