झारखण्ड: मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर दी लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी

शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की।
Lockdown Extended in jharkhand
Lockdown Extended in jharkhandKavita Singh Rathore -RE

झारखण्ड। पूरे भारत में कोरोना का प्रकोप बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5 लाख से भी ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, लगभग 4 लाख में लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घर भी लौटे हैं। कोरोना से सावधानी रखने के लिए देश भर में 2 महीने से भी ज्यादा समय के लिए लॉकडाउन रहा। इसी बीच झारखण्ड सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीँ, अब एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

झारखण्ड सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन :

दरअसल, देश को हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश को अनलॉक किया था। परंतु झारखण्ड सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य में लॉकडाउन को और बढ़ाने का फैसला किया था। यानि झारखण्ड में लगातार 30 जून तक लॉकडाउन रहने वाला था। लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर लॉकडाउन की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ाने को लेकर जानकारी दी। यानि अब झारखण्ड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा कि,

कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है। पीछे, समय समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी।
हेमंत सोरेन, झारखण्ड मुख्यमंत्री

ट्वीट कर जारी की अधिसूचना :

केंद्र सरकार द्वारा लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए देश को अनलॉक किया गया था । परंतु मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा झारखण्ड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही कई जगहों को बंद रखने से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की है। जिसके अनुसार, झारखण्ड राज्य में फिलहाल धार्मिक स्थल नहीं खोले जाएंगे। न ही किसी भी प्रकार के बड़े आयोजन किये जाएंगे।

इनके अलावा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, होटल, मॉल, सैलून और स्पा जैसी जगह भी फिलहाल बंद रहेंगी। अधिसूचना में कहा गया है कि, पहले की तरह ही रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। हालांकि, इस दौरान भी आवश्यक गतिविधियों के लिए छूट दी जाएगी।

राज्य में कोरोना की स्थिति :

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, झारखण्ड में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 2294 हो चुका है। वर्तमान में वहां एक्टिव मामले 635 है। हालांकि, झारखण्ड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अन्य राज्यों की तुलना में कम है। यहाँ अभी तक कोरोना से 12 मरीजों के मरने की खबर सामने आई है। साथ ही झारखण्ड में अब तक 1647 मरीज ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। बताते चलें, गुरूवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com