बढ़ते कोरोना प्रकोप के चलते महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

भारत के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर महाराष्ट्र का नाम है, इसी को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ने का ऐलान कर दिया है।
lockdown Extended in Maharashtra
lockdown Extended in MaharashtraPriyanka Sahu -RE

महाराष्ट्र । आज पूरे देश में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। सभी देश कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। वहीं, भारत सरकार जनता को घर में रहने या अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने का सुझाव दे रही है। ऐसे हालातों के बीच देश के कई राज्य की सरकारें अपने राज्य में लॉकडाउन को लगातार जारी रखना ही उचित समझ रही है। इसी राह पर चलते हुए आज यानि बुधवार को महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ने का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि :

दरअसल, देश में कोरोना का आंकड़ा 62 लाख को पार कर गया है। भारत के कई राज्यों में कोरोना का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में सबसे पहले नंबर पर महाराष्ट्र का ही नाम शामिल हैं, यहाँ कोरोना का आंकड़ा 13 लाख को पार गया है। इसके अलावा यहाँ मरने वालों की संख्या भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा यानि 36 हजार से ज्यादा है। इन्हीं बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने अपने राज्य में लॉकडाउन को लगातार लागू रखने का फैसला किया है। साथ ही कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य में भी लॉकडाउन की अवधि को 1 महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। यानि अब महाराष्ट्र में लगातार 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन रहेगा।

केंद्र से मिली मंजूरी :

बताते चलें, भले महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई हो, लेकिन यहां कई चीजों के लिए छूट दे दी गई हैं। वहीं, आज जारी हुई अनलॉक -5.0 के लिए जारी की गई गाइडलाइन्स के मुताबिक महाराष्ट्र में भी 5 अक्टूबर से होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और बार को 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने को लेकर केंद्र सरकार की अनुमति मिल गई हैं। हालांकि, अब इस बारे में फैसला राज्य सरकार पर निर्भर करता हैं। यदि राज्य सरकार भी अनुमति देती हैं तो, महाराष्ट्र में कई स्थान खोल दिए जाएंगे। बताते चलें, मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेनें भी फ़िलहाल सभी यात्रियों के लिए शुरू नहीं की गई हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति :

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों के नए 18,317 मामले सामने आये हैं जबकि, 481 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र से अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 13,66129 हो गए हैं। जबकि मरने वालो की संख्या 36181 पर पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में अब ताल 1069159 लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। जबकि वर्तमान में एक्टिव मामलें 2,60363 हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com