कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि देख महाराष्ट्र सरकार ने लागू किया लॉकडाउन

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है, ऐसे हालातों को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।
महाराष्ट्र सरकार ने लागू किया लॉकडाउन
महाराष्ट्र सरकार ने लागू किया लॉकडाउन Syed Dabeer Hussain - RE

महाराष्ट्र, भारत। आज जहां एक तरफ पूरे देश में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, बीच में कोरोना के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई थी, लेकिन उसके बाद एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ भारत सरकार का जनता के लिए अभी भी यही सुझाव है कि, अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने, मास्क पहने, 2 गज की दूसरी बनाए रखे और सावधानी रखें। हालांकि, देश में कोरोना की वैक्सीन का टीकाकरण भी उतनी ही तेजी से जारी है। ऐसे में भारत के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है, ऐसे हालातों को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।

महाराष्ट्र में लागू हुआ लॉकडाउन :

दरअसल, देश में कोरोना के आंकड़े में एक बार फिर बढ़त देखी जा रही है। यह आंकड़ा पिछले साल ही करोड़ों में पहुंच चुका था। भारत के कई राज्यों में कोरोना का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में पहले नंबर पर महाराष्ट्र का ही नाम शामिल है, यहाँ कोरोना का आंकड़ा 22 लाख को पार कर गया है। इसके अलावा यहाँ मरने वालों की संख्या भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा यानि 52 हजार से ज्यादा है। इन्हीं बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार अपने राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में यह लॉकडाउन 15 मार्च से 21 मार्च तक रहेगा। इस दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा किसी को भी किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा :

बताते चलें, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बहुत ही ज्यादा तेजी से बढ़ते नजर आरहे हैं। पूरे राज्य से बुधवार को कोरोना के इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। बुधवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 13,659 सामने आई है। जिसके बाद महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2252057 पर पहुंच गई है। इसी एक दिन के मामलों को देख कर ही सरकार ने तत्काल लॉकडाउन लागू करने का कदम उठाया है। उधर एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि, 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है।

सभी सेवाएं रहेंगी बंद :

बताते चलें, महाराष्ट्र के नागुपर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यहां अब तक कुल 243726 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 4,877 पर पहुंच गई है। वहीं, अब जब महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू किया जा रहा है तब यहां, देशव्यापी लॉकडाउन की तर्ज पर सिर्फ कुछ आवश्यक सेवाएं ही जारी रखी जाएंगी। बता दें, महाराष्ट्र में पिछले महीने ही सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद करने के और बाजारों को शनिवार और रविवार को खोलने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब पूरी तरह से लॉकडाउन रहे पर 15 से 21 मार्च तक यह सब भी बंद कर दिया गया है। बता दें, यहां, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में पहले से ही रोक लगी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्को की जांच :

बताते चलें, कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि पर रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्को की जांच, संक्रमितों के बेहद करीब आने वालों की पहचान, तेजी से उनकी जांच, हॉटस्पॉट में सघन जांच और मौतों के ऑडिट समेत सात सूत्री कार्य योजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस संबंध में तीन मार्च को सभी जिला प्रशासनों को पत्र भेजा था और उन्हें इन मुद्दों पर तत्काल फैसला लेने के निर्देश दिए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com