अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारीSocial Media

अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर अलर्ट

पंजाब पुलिस ने भगोड़े खालिस्तानी हमदर्द 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।

पंजाब, भारत। पंजाब पुलिस की भगोड़े खालिस्तानी हमदर्द 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ कार्यवाई लगातार जारी है। इसी बीच खबर आई है कि, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। इसको लेकर पंजाब पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने दी जानकारी:

पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, "अमृतपाल नवा किला गांव से कपड़े बदलने के बाद कार छोड़ मोटरसाइकिल से फरार हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने बताया, “जिस कार से अमृतपाल सिंह 18 मार्च को फरार हुआ था, वो कार बरामद कर ली गई है। जिन 4 आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी, उन चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।"

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इस दौरान पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, ''अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।''

बता दें कि, पुलिस अमृतपाल तलाश कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर हर जगह अमृतपाल को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है और साथ ही जगह-जगह पर दबिश दे रही है। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि, उन्होंने राज्य में 'शांति और सद्भाव' को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अब तक 154 लोग गिरफ्तार:

जानकारी के लिए बता दें कि, अब तक पंजाब पुलिस ने इस मामले में 154 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन गिल ने जानकारी दते हुए बताया कि, राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि, राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co