UP: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 1 की मौत 14 घायल

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक इलाके से एक बार फिर बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत एक बस पलटने से बड़ी दुर्घटना हो गई।
Lucknow-Agra Expressway Bus Accident
Lucknow-Agra Expressway Bus Accidentsocial media

लखनऊ। भारत में जैसे-जैसे राज्यों में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। वैसे वैसे ही भारत के अलग-अलग राज्यों से बड़े हादसों की खबरें भी सामने आती जा रही हैं। हाल ही में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे हुई कई दुर्घटनाएं सामने आई थी। वहीं, आज यानि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक इलाके से एक बार फिर बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत एक बस पलटने से बड़ी दुर्घटना हो गई।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना :

दरअसल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से एक और बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह बस शुक्रवार की सुबह दिल्ली से सीवान जा रही थी। तब ही ये अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल, इस हादसे में 1 व्यक्ति की मृत्यु और 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी मिलते ही पहुंची हाइवे सिक्योरिटी :

इस बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हाइवे सिक्योरिटी घटना स्थल पर पहुंची और घायलों लोगों को बस से निकल कर अस्पताल पहुंचने का कार्य प्रारम्भ किया। कुछ ही देर में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

नहीं थम रहा एक्सीडेंट का सिलसिला :

बताते चलें, बीते कुछ दिनों में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ही कई बार घटनायें हो चुकी हैं। ये एक्सीडेंट्स या तो तेज रफ्तार के चलते होते है या फिर लापरवाह ड्राइविंग के चलते।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com