मां यमुना: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
मां यमुना: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिलSocial Media

दिल्ली में मां यमुना महाआरती : पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई केंद्रीय मंत्री रविवार को यहां आयोजित 'मां यमुना महाआरती दीपोत्सव' में शामिल होंगे।

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई केंद्रीय मंत्री रविवार को यहां आयोजित 'मां यमुना महाआरती दीपोत्सव' में शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक 'यमुना परिवार काउंसिल' के निदेशक कपिल गर्ग ने शनिवार को बताया कि यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के आईटीओ के पास यमुना छठ घाट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति गोविंद शामिल होंगे।

परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित इस महाआरती में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री संसदीय कार्य एवं सांस्कृतिक राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, सांसद गौतम गंभीर, हंसराज हंस, शंकर लालवानी, नरेश बंसल, परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश की पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी समेत अनेक गणमान्य लोग अतिथि के तौर पर शामिल होंगें।

श्री गर्ग ने बताया कि अपराह्न साढ़े तीन बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री कैलाश खेर मां यमुना पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। काउंसिल के निदेशक ने बताया कि यमुना नदी के महत्व और संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित तौर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यमुना तट पर कई स्थानों पर नियमित तौर पर आरती की जाती है, साथ ही वृक्षारोपण, सफाई अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com