उत्‍तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मदन कौशिक को सौंपी

उत्‍तराखंड में नए मुख्यमंत्री के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व में भी बदलाव हुआ और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उत्‍तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मदन कौशिक को सौंपी
उत्‍तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मदन कौशिक को सौंपीSocial Media

उत्तराखंड, भारत। सत्‍तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तराखंड राज्‍य में सियासी उठापटक का खेल खत्म होने के बाद चुनावी वर्ष में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव कर चौंकाया है। दरअसल, उत्‍तराखंड में नए प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मदन कौशिक को सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कौशिक ने जताया आभार :

तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं गृह मंत्री जी का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा, 2022 में पुनः उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने हेतु संकल्पित।

पूर्व CM ने दी मदन कौशिक को बधाई

उत्‍तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने की बधाई दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेरा पूर्ण विश्वास है कि मदन जी की कुशल नेतृत्व में पार्टी 2022 के चुनावों में सफलता अर्जित करेगी।

बता दें कि, भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का कदम उठाते हुए त्रिवेंद्र रावत के स्थान पर पौड़ी गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का पदभार साैंपा था और अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव कर त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश संगठन का नया मुखिया बनाया गया है।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड के कुछ विधायक और पार्टी के कुछ धड़े रावत सरकार के कामकाज से नाराज चल रहे थे। पार्टी विधायकों और मंत्रियों की नाराजगी के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद त्यागना पड़ा और मंगलवार को उन्‍होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co