Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 RE -Bhopal

मध्यप्रदेश विधानसभा में 11.73% महिला बनीं विधायक, BJP ने 28 और कांग्रेस ने 29 महिलाओं को उतारा था मैदान में

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : 2023 के चुनाव की 230 विधानसभा सीटों में महिलाओं की भागीदारी मात्र 11.73 प्रतिशत होगी। इस बार 27 महिला विधायक बनी हैं।

हाइलाइट्स

  • 2023 विधानसभा चुनाव में 27 महिला जीतीं।

  • 2018 विधानसभा में 21 महिला बनी थी विधायक।

  • 2023 में कांग्रेस की महज 6 महिला जीती चुनाव।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को मिलाकर कुल 57 महिलाएं मैदान में थी, जिसमें 27 महिलाएं विधायकी का चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। अबकी बार 230 विधानसभा सीटों में महिलाओं की भागीदारी मात्र 11.73 प्रतिशत। बीजेपी की 28 महिलाओं में 21 ने जीत हासिल की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की 29 महिला उम्मीदवारों ने मात्र 6 सीट पर जीत हासिल की है।

बीजेपी की महिला प्रत्याशी विधायक बनी

  • रैंगाव - प्रतिमा बागरी जीती

  • चितरंगी - राधा सिंह जीती

  • मंडला - संपतिया ऊइके जीती

  • पंधाना - छाया मोरे

  • नेपानगर- मंजू राजेन्द्र दादू

  • बुरहानपुर- अर्चना चिटनिस

  • अम्बेडकर नगर महू- ऊषा ठाकुर

  • जयसिंहनगर- मनीषा सिंह

  • मानपुर- मीना सिंह मांडवे

  • गोविंदपुरा- कृष्णा गौर

  • देवास- गायत्रीराजे पवांर

  • इंदौर-4- मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़

  • सीधी- रीति पाठक

  • सबलगढ़- सरला विजेंद्र यादव

  • चाचौड़ा- प्रियंका मीणा

  • छतरपुर- ललिता यादव

  • पेटलावद- निर्मला भूरिया

  • हट्टा - उमादेवी लालचंद खटीक

  • खंडवा- कंचन मुकेश तन्वे

  • धार - नीना विक्रम वर्मा

बीजेपी की हारने वाली महिला उम्मीदवार

  • अमरवाड़ा- मोनिका बट्टी

  • डबरा- इमरती देवी

  • परासिया- ज्योति डहेरिया

  • घोंडाडोंगरी- गंगा बाई उईके

  • भीकनगांव- नंदा ब्राह्मणे

  • सैलाना- संगीता चारले

  • ग्वालियर पूर्व- माया सिंह

कांग्रेस की महिला प्रत्याशी विधायक बनी

  • बीना - निर्मला सप्रे

  • खरगापुर- चंदा सिंह गौर

  • भीकनगांव - झूमा सोलंकी

  • बालाघाट - अनुभा मंजारे

  • मलहारा - साध्वी रामसिया भारती

  • जोबट- सेना पटेल

कांग्रेस की हारने वाली महिला उम्मीदवार

  • खुरई - रक्षा राजपूत

  • रहली - इंज. ज्योति पटेल

  • सागर - निधि जैन

  • बांधवगढ़ - सावित्री सिंह

  • गड़रवारा - सुनिता पटेल

  • कुरवाई - रानी अहिरवार

  • सारंगपुर - कला महेश मालवीय

  • नेपानगर - गेंदू बाई चौहान

  • धार - प्रभा गौतम

  • धौहानी - कमलेश सिंह

  • जतारा - किरण अहिरवार

  • रैगांव- कल्पना वर्मा

  • नागौद- डॉ. रश्मि सिंह पटेल

  • मनगवां- बबिता साकेत

  • सिंगरौली- रेनू शाह

  • जैतपुर - उमा धुर्वे

  • सिहोरा- एकता ठाकुर

  • लांजी - हीना कंवारे

  • बैरसिया - जय श्री हरिकरण

  • पांधाना- रूपाली बारे

  • महेश्वर- विजयलक्ष्मी साधो

  • सांवेर- रीना बौरासी सेठिया

  • उज्जैन उत्तर- माया राजेश त्रिवेदी

2018 विधानसभा में कितनी महिला विधायक थी ?

2018 में महिला विधायकों की कुल संख्या 21 थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की संख्या 27 है। पिछली बार के मुकाबले इस बार महिलाओं को 4 सीट अतिरिक्त मिली हैं। 2018 में बीजेपी की 14 महिला विधायक थी, इस बार 21 महिला विधायक हैं। वहीं कांग्रेस की पिछली बार 6 महिला विधायक थी, इस बार भी 6 विधायक हैं।

मध्यप्रदेश में 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान:

प्रदेश में हुए 2023 विधानसभा में 77.15 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें से महिलाओं का मतदान प्रतिशत 76.03 रहा। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 78.21 रहा। प्रदेश में लगभग 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता है । इनमें से लगभग 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष और 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com