राजगढ़ में हादसा
राजगढ़ में हादसाSocial Media

राजगढ़ में हादसा: बारिश की वजह से गिरा 2 मंजिला मकान, मलबे में दबने से पार्षद की ननद की मौत

राजगढ़, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में हुआ बड़ा हादसा, यहां बारिश की वजह से 2 मंजिला मकान गिर गया है।

राजगढ़, मध्यप्रदेश। एमपी में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई हादसे हो रहे है। इस बीच खबर मिली है कि, बारिश की वजह से मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) में 2 मंजिला मकान गिर गया है। मकान गिरने से मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई है।

बारिश की वजह से गिरा मकान:

ये हादसा राजगढ़ के खिलचीपुर में हुआ है। राजगढ़ के खिलचीपुर में बारिश की वजह से सूरजपोल में स्थित एक दो मंजिला मकान गिर गया। इस हादसे में मकान में रहने वाली महिला मलबे में दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई है, वहीं इस हादसे में एक बकरी भी मर गई है।

मलबे में दबने से निर्दलीय पार्षद की ननद की मौत :

मलबे में निर्दलीय पार्षद निशा की ननद सलीमन बी की दबने से मौत हो गई। वहीं शेष बचे लोगों को निकाला जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह पति से अलग होकर अकेले ही इस दो मंजिला मकान में रहती थीं।

तेज बारिश कई लोगों के लिए आफत बन गई है। बीते दिनों ही गुना में ऐसा ही एक हादसा हुआ था। यहां शहर की ढीमर कॉलोनी में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया था। इस घटना से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी। बताया जा रहा था कि, कमरों में सो रहे कई लोग इसमे दब गए थे। इसमे एक 6 वर्ष के बच्चे सहित 5 लोग घायल हुए थे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर- गुना में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से कई लोग घायल

बारिश के कारण हो रही हैं कई घटनाएं

मप्र के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, तेज बारिश के चलते जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं सड़कों पर बारिश के कारण कई घटनाएं (घर गिरना, पेड़ गिर जाना, बिजली गिरना, छोटे इलाकों में पानी भरना) भी हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com