ADG विपिन माहेश्वरी को बनाया STF का विशेष पुलिस महानिदेशक
ADG विपिन माहेश्वरी को बनाया STF का विशेष पुलिस महानिदेशकSudha Choubey - RE

ADG विपिन माहेश्वरी को बनाया STF का विशेष पुलिस महानिदेशक, आदेश किया गया जारी

MP News: खबर आई है कि, शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी विपिन कुमार माहेश्वरी को पदोन्नति देकर महानिदेशक के वेतनमान दिया है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव लगातार जारी है।

  • ADG विपिन माहेश्वरी को बनाया STF का विशेष पुलिस महानिदेशक।

  • विपिन कुमार माहेश्वरी को मेट्रिक्स- 16 (रुपये 205400-224400) में पदोन्नत किया जाता।

  • विपिन कुमार माहेश्वरी भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बेच के वरिष्ठ IPS अधिकारी है।

  • वे जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त होंगे।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रशासनिक बदलाव लगातार जारी है। इसी बीच खबर आई है कि, शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी विपिन कुमार माहेश्वरी को पदोन्नति देकर महानिदेशक के वेतनमान दिया है। गृह विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि, विपिन कुमार माहेश्वरी को मेट्रिक्स- 16 (रुपये 205400-224400) में पदोन्नत किया जाता है।

बता दें कि, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विपिन माहेश्वरी (IPS Vipin Maheshwari) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना के साथ-साथ पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है। पदोन्नति के बाद भी स्पेशल DG के रूप में उनके पास वही प्रभार रहेंगे, जो उनके पास पहले ADG के प्रभार में थे। विपिन कुमार माहेश्वरी भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बेच के वरिष्ठ IPS अधिकारी है। जानकारी के अनुसार, वे जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त होंगे।

अधिकारी द्वारा अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से वेतन नियम 2007 के अंतर्गत उन पदों को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में महानिदेशक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उक्त आदेश दिनांक 01.09.2023 से प्रभावशील होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co