छिंदवाड़ा के पांढुर्णा पहुंचे आदित्य ठाकरे
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा पहुंचे आदित्य ठाकरेSudha Choubey - RE

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा पहुंचे आदित्य ठाकरे, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

महाराष्ट्र के शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज शुक्रवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्णा पहुंचे। उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

हाइलाइट्स-

  • आदित्य ठाकरे आज छिंदवाड़ा के पांढुर्णा जिले में पहुंचे।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण के बाद एमपीएस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा पहुंचे। उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस खास मौके पर आयोजित एमपीएस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

आदित्य ठाकरे ने कही यह बात:

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि, "कमलनाथ से मैं यही पूछने आया हूं कि शपथग्रहण समारोह का समय और तारीख कौन सी है? मुझे आपको वापस CM की कुर्सी पर देखना है। मध्यप्रदेश और यहां की जनता के लिए वहां मुझे आपको देखना है।"

आदित्य ठाकरे ने कमलनाथ को बताया मध्यप्रदेश का भावी मुख्यमंत्री:

आदित्य ठाकरे ने जनसभ को संबोधित करते हुए कमलनाथ को मध्यप्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि, "कमलनाथ जी सभी को अपना मानते हैं। जब मैं मंत्री था, महाराष्ट्र में हमारी सरकार थी और उसके बाद भी, कमलनाथ जी का फोन आता था। पूछते थे- सब ठीक चल रहा है न, कांग्रेस साथ में है न... इसे ही रिश्ता और प्यार कहते हैं। यह प्यार मैंने महसूस किया है।"

आदित्य ठाकरे ने कहा कि, "बीते दिनों छत्रपति संभाजी नगर में जू में कार्यक्रम था। वहां इलीगल CM चिट्‌ठी निकाल रहे थे कि, शेर के बच्चे का नाम क्या दिया जाए। पहली चिट्‌ठी में नाम श्रावणी आया। उन्होंने नाम रख दिया। दूसरी चिट्‌ठी में नाम आया- आदित्य। वे डर गए और ये चिट्‌ठी बाजू में रख ली।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com