कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना
कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशानाPriyanka Yadav-RE

सिंगरौली पहुंचकर कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

सिंगरौली, मध्यप्रदेश: सिंगरौली में कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, इस दौरान कमलनाथ ने कहा- मुख्यमंत्री को अब बहनें और कर्मचारी याद आ रहे...

सिंगरौली, मध्यप्रदेश। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सिंगरौली पहुंचे है यहां जिले के देवसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया है। इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

सिंगरौली जिले के देवसर में जनसभा

देवसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा-

देवसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा- प्रदेश में चारों तरफ सत्यानाश और बर्बादी है, 5 महीने बाद होने वाला यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिलान्यास, घोषणा की झूठी मशीन बन गए हैं। आज उन्हें बहनें, कर्मचारी और आम जनता की याद आ रही है।

कांग्रेस ने अपने संगठन पर किया है बहुत काम: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले बहुत कमजोर था, पिछले कुछ वर्षों में पार्टी संगठन पर मंडलम सेक्टर और बूथ स्तर पर बहुत काम किया गया है, जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का अब कोई परंपरागत गांव या मकान नहीं बचा, राजनीति काफी स्थानीय हो चुकी है और यह बात सबको समझ लेना अब आवश्यक है।

कमलनाथ ने लगाया ये आरोप

कमलनाथ ने कहा कि सिंगरौली में 25 वर्षों से भाजपा जीत रही है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी मानी जाती है, जितना राजस्व सिंगरौली पूरे प्रदेश को देता है, क्या उस अनुपात में यहां के विकास के लिए राशि भाजपा शासनकाल में दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर जनता को गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में सफल हो जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co