शिवपुरी के बाद अब जबलपुर में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद, कई लोग घायल
जबलपुर, मध्यप्रदेश। राज्य से कई विवाद की खबरें आ रही हैं, शिवपुरी के बाद अब जबलपुर से विवाद की खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं।
घटना जबलपुर के कटंगी थाना की
ये घटना जबलपुर के कटंगी थाना के इमलिया गांव की है। यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। दो परिवारों के सदस्य आपस में इस कदर भिड़े कि दोनों ही पक्षों के बीच लाठी, हंसिया और कुल्हाड़ी चलीं, इस घटना में एक पक्ष से 5 तो दूसरे पक्ष से भी 4 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर है।
चुनावी रंजिश के चलते दो परिवार के लोग भिड़े
इस घटना में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।, यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते दो परिवार के लोग भिड़ गए थे। मौके पर पहुंची कटंगी थाना पुलिस ने दोनों की पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले शिवपुरी में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे, यहां दो पक्षों में जमकर लाठी और पत्थर चले, इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया कि एक पक्ष दूसरे पक्ष के जमीन पर कब्जा करना चाहता था। जब पीड़ित पक्ष ने रोकना चाहा तो एकजुट होकर एक दूसरे पक्ष ने पीड़ित पक्ष की जमकर लाठियों से मारपीट कर दी, जिसमे कई घायल हो गए है।
इससे पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले
आपको बताते चलें, एमपी के कई जिलों में आपराधिक मामलों के साथ अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है, इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।