शिवराज सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के रेट किये कम
शिवराज सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के रेट किये कमSyed Dabeer Hussain - RE

केंद्र के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां नियमित पौधारोपण के बाद मीडिया से चर्चा में यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भी वैट कम करने का निर्णय लिया है, जो आज से ही लागू होगा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क घटाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने के बाद मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इनकी कीमतों में और राहत देने के उद्देश्य से आज मूल्य संवर्धित कर (वैट) कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां नियमित पौधारोपण के बाद मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाने का निर्णय लिया है और इसके बाद राज्य सरकार ने भी वैट कम करने का निर्णय लिया है, जो आज से ही लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विवरण शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

देश में हाल के उपचुनावों के नतीजों के बाद केंद्र सरकार ने कल दीपावली के एक दिन पहले उत्पाद शुल्क घटाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत प्रदान की है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए की कटौती की है। इसके बाद उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के उद्देश्य से निर्णय लिए हैं।

मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य की राहत की घोषणा के पहले पेट्रोल और डीजल एक सौ रुपए से लेकर 120 रुपए प्रति लिटर तक बिक रहा था। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पाद शुल्क में कमी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com