Amit Shah MP Visit
Amit Shah MP VisitPriyanka Yadav-RE

Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृहमंत्री आज फिर मप्र में...भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पर करेंगे पूजन

Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश के प्रवास कर रहे हैं, इस महीने में तीसरी बार आज फिर अमित शाह मध्यप्रदेश प्रवास के तहत इंदौर आएंगे।

हाइलाइट्स :

  • अमित शाह इस महीने में तीसरी बार आज फिर MP प्रवास के तहत इंदौर आएंगे

  • इस दौरान अमित शाह भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे

  • जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे

Amit Shah MP Visit: आगामी नवंबर में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व शाह लगातार प्रदेश के प्रवास कर रहे हैं। इस बार एक ही सप्ताह में दूसरी बार उनका प्रदेश प्रवास होने से इन अटकलों को लगातार बल मिल रहा है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत हद तक अपने हाथ में ले लिया है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह इस महीने में तीसरी बार आज एक बार फिर मध्यप्रदेश प्रवास के तहत इंदौर आएंगे।

आज इंदौर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह इसी महीने दो बार भोपाल आ चुके हैं। इसी क्रम में उन्हें आज भी पहले भोपाल और बाद में इंदौर आना था, लेकिन उनका भोपाल का दौरा निरस्त हो गया। वे लगभग सात घंटे मध्यप्रदेश में रहेंगे और इस दौरान भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश आगमन पर हार्दिक अभिनंदन
BJP

Amit Shah के आज इंदौर में सार्वजनिक कार्यक्रम

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाह आज यहां बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे शाह इंदौर में मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे शाम 5 बजे स्थानीय होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे लगभग सवा आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इंदौर में सार्वजनिक कार्यक्रम
इंदौर में सार्वजनिक कार्यक्रम Social Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co