CM शिवराज ने नयी पहल शुरू की
CM शिवराज ने नयी पहल शुरू कीSocial Media

आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के शिविर के साथ, एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान चलाया जा रहा: CM शिवराज

मध्यप्रदेश। नरसिंहपुर जिले में एनीमिया से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में महिलाओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नयी पहल शुरू की हैं। जिसमे महिलाओ की खून की कमी से होने वाली मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर जिले में 15 से 35 वर्ष की महिलाओं में खून की कमी की जांच हो रही है। नरसिंहपुर जिले को एनीमिया मुक्त बनाने का अभियान 13 फरवरी तक चलया जा रहा है।

डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से हो रही है जांच:

नरसिंहपुर जिले में चलाये जा रहे अभियान से महिलाओ की खून की कमी से होने वाली मृत्यु की दर काम होगी। इस अभियान में जिले की 15 से 35 वर्ष की लगभग एक लाख 70 हजार महिलाओं की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच करने लक्ष्य बनाया गया है। जिले में अब तक 62 हजार 774 महिलाओं की खून की जांच हो चुकी है। जिसमें 7 ग्राम हीमोग्लोबिन से कम लगभग 947 महिलायें हैं।

आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता करेंगी देखभाल :

नरसिंहपुर जिले में एनीमिया से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा चिन्हित माइल्ड एवं मोडरेट एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को आईएफए टेबलेट संबंधित ग्राम की आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा स्वयं की निगरानी में खिलाई जा रही है। साथ ही स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्राओं को उक्त दवाई खिलाई जा रही है। जिला एनीमिया मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एनीमिया से प्रभावित महिलाओं का उपचार तत्परता से किया जा रहा है। इस अभियान की मॉनीटरिंग कलेक्टर के जिम्मे सौपी गई हैं।

सीएम ने कही ये बात :

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया को बयान देते हुए कहा- "नरसिंहपुर जिले में एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान चलाया जा रहा है। जाति प्रणाम पत्रों का वितरण किया जा रहा है ताकि बच्चों को भटकना न पड़े। भू-अभिलेख शुद्धिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है। आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com