एएसआई ने मंगेतर से किया दुष्कर्म
एएसआई ने मंगेतर से किया दुष्कर्मRE- Bhopal

एएसआई ने मंगेतर से किया दुष्कर्म, अब शादी करने से मुकरा -कमलानगर पुलिस ने दर्ज की FIR,आरोपी फरार

ASI Raped Fiance: करीब तीन साल पहले उसकी दोस्ती एएसआई सुभांश कौचे से फेसबुक पर हुई थी। बाद में मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया।

हाइलाइट्स :

  • युवती की दोस्ती एएसआई सुभांश कौचे से फेसबुक पर तीन साल पहले हुई थी।

  • शादी की बातचीत तय होने के साथ ही टीका की रस्म भी हो गई थी।

  • छात्रा भोपाल में पटवारी की परीक्षा देने के लिए आई थी ।

भोपाल। कमलानगर पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीडि़त युवती, आरोपी की मंगेतर रही है। टीका रस्म के बाद आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अब शादी करने से मुकर गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कमलानगर थाना पुलिस के मुताबिक, मूलत: बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

करीब तीन साल पहले उसकी दोस्ती एएसआई सुभांश कौचे से फेसबुक पर हुई थी। बाद में मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। इस दौरान दोनों की शादी की बातचीत तय होने के साथ ही टीका की रस्म भी हो गई थी। इसी बीच छात्रा भोपाल में पटवारी की परीक्षा देने के लिए आई थी, तभी मंगेतर एएसआई झांसा देकर उसे अपने शासकीय आवास न्यू रेडियो कालोनी, भदभदा ले गया था। जहां उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले उसने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर पीडि़ता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com