हिमंत बिश्व शर्मा और  दिग्विजय सिंह
हिमंत बिश्व शर्मा और दिग्विजय सिंहRaj Express

Assam CM हिमंत बिश्व शर्मा ने कहा - दिग्विजय सिंह हिन्दू के खिलाफ और PFI के फेवर में

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को झूठा बताते हुए कहा था कि मोदीजी ने मध्यप्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, उनको ये याद रखना चाहिए कि 4 में से 3 सीएम मध्यप्रदेश में ओबीसी थे।

हाइलाइट्स :

  • असम सीएम का दिग्विजय सिंह पर निशाना।

  • असम सीएम बोले दिग्विजय की सारी बात कमलनाथ जी खिलाफ हैं।

  • दिग्विजय ने पीएम मोदी को झूठा बताते हुए कहा था एमपी की जनता के साथ धोखा किया

Assam CM Himanta Bishwa Sharma said - Digvijay Singh is against Hindu and in favor of PFI : भोपाल। मध्यप्रदेश दौरे पर आए असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा है कि आप देखते ही हो, वो कैसे-कैसे बयान देते रहते हैं। हिन्दू के खिलाफ, पीएफआई के फेवर में, एनआईए के खिलाफ उनकी जो बयानबाज़ी है वो क्यों करते हैं मेरे समझ में नहीं आता। उनकी बयानबाज़ी से सबसे ज्यादा नुकसान है वो कांग्रेस पार्टी का होता है।

दिग्विजय सिंह ने पीएम को बताया झूठा

दरसअल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को झूठा बताते हुए कहा था कि मोदीजी ने मध्यप्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, उनको ये याद रखना चाहिए कि 4 में से 3 सीएम मध्यप्रदेश में ओबीसी थे।आगे उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने ओबीसी के साथ धोखा किया है।

जिस पर असम के सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि देखिये दिग्विजय सिंह जी का आप देखते ही रहते हो वो कैसे कैसे बयान देते रहते हैं। हिन्दू के खिलाफ, पीएफआई के फेवर में, एनआईए के खिलाफ उनकी जो बयानबाज़ी है वो क्यों करते हैं मेरे समझ में नहीं आता। उनकी बयानबाज़ी से सबसे ज्यादा नुकसान है वो कांग्रेस पार्टी का होता है। मध्यप्रदेश में नरेंद्र मोदीजी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और उनका कोई मुकाबला नहीं है। हर वर्ग के लोग मोदीजी को प्यार करते हैं और सम्मान करते हैं। मध्यप्रदेश की जनता का मोदीजी का मोहब्बत का सम्बन्ध है। दिग्विजय सिंह सारे बयान जानबूझ कर देते हैं, कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ऐसे बयान देते हैं बाकी इसके अलावा मुझे कोई कारण समझ नहीं आता। मोदीजी को देश का ओबीसी हो, एससी हो, एसटी हो उनको सबसे लगाव है।

आगे उन्होंने कहा कि दिग्विजय की सारी बात कमलनाथ जी खिलाफ हैं, उनके स्टेटमेंट कांग्रेस के खिलाफ रहते हैं। मध्यप्रदेश में हम 150 सीट तक पंहुच जाएंगे। कार्यकर्ता हों चाहे जनता हो सब में उत्साह है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com