मध्यप्रदेश विधानसभा गुरुवारतक के लिए स्थगित कर दिया है
मध्यप्रदेश विधानसभा गुरुवारतक के लिए स्थगित कर दिया हैRE - Bhopal

MP Politics : मध्यप्रदेश में नेहरू की तस्वीर हटाने के विवाद में विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

Madhya Pradesh Assembly : मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक नेहरू, गांधी, आंबेडकर और सरदार पटेल की फोटो लेकर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गए।

हाइलाइट्स :

  • एमपी कांग्रेस ने नेहरू की फोटो हटाए जाने का किया विरोध।

  • गुरुवार की सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित।

  • नेताप्रतिपक्ष ने कहा - कमेटी बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की 16 वीं विधानसभा के विशेष सत्र को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटाने के विवाद में विधानसभा को स्थगित किया गया है। बीते दिन नेहरू की तस्वीर विधानसभा अध्यक्ष की सीट के पीछे से हटा लिया गया है। विधानसभा में पंडित नेहरू की फोटो को लेकर सियासत जारी है।

विधानसभा में सुबह से ही सदन के अंदर और बाहर हंगामा जारी था, जिसको देखते हुए विधानसभा गुरुवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक नेहरू, गांधी, आंबेडकर और सरदार पटेल की फोटो लेकर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गए। वहां बैठकर उन्होंने नेहरू की फोटो हटाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। पक्ष - विपक्ष विधायकों के बीच बहस भी शुरू हो गई है।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा नेहरू की तस्वीर को लेकर कहा कि कमेटी बनाऊंगा, कमेटी सभी से विचार - करेगी उसके बाद सभी की बात सुनकर फैसला लिया जाएगा। वहीं नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम नेहरू की फोटो हटाए जाने का पुरजोर विरोध करते हैं। कमेटी बनाने की कोई जरूरत नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष खुद फैसला लें और जल्द से जल्द तस्वीर लगाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com