अब प्रदेश में हिंदी में भी होगी MBA की पढ़ाई
अब प्रदेश में हिंदी में भी होगी MBA की पढ़ाईRE-Bhopal

MP News: स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर- अब प्रदेश में हिंदी में भी होगी MBA की पढ़ाई

MBA course Hindi language in MP: राजधानी भोपाल का अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि पूरे प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो हिंदी में MBA का पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाएगा।

Atal Bihari Vajpayee Hindi University: हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। जो छात्र हिंदी भाषा में MBA करना कहते हैं उनके लिए राजधानी भोपाल का अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय यह पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। पूरे प्रदेश में यह पहला विश्वविद्यालय होगा जो राजभाषा हिंदी में MBA का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। यह पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। इस समय भारत के कुछ ही विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा में MBA का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है।

इस पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि ने आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) से अनुमति मांगी थी। AICTE द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि को अनुमति दे दी गयी है। आने वाले सत्र से छात्र इसमें प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा इस पाठ्यक्रम के लिए 120 सीटों पर छत्रों को एड्मिशन दिया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कोर्सेस में होने वाले डिप्लोमा को भी हिंदी में पढ़ाया जाएगा। इससे हिंदी भाषा में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सुविधा होगी। विश्वविद्यालय ने इस कोर्स के लिए हिंदी में पाठ्य पुस्तक भी तैयार कर ली है।

विश्वविद्यालय द्वारा MBA पाठ्यक्रम की फीस 18 हज़ार रुपए प्रति सेमेस्टर तय की गयी है। प्रवेश की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जल्द आवेदन क्र पाएंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय 11 अलग-अलग विषय पर PhD करवाएगा। इन विषयों में अर्थशास्त्र, बॉटनी, इतिहास, लॉ, जियोग्राफी, चित्रकला, रसायनशास्त्र, मैनेजमेंट आदि शामिल है। इन विषयों में PhD करने के लिए छात्रों को परीक्षा देनी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co