कूनो नेशनल पार्क: एक और मादा चीते तिबलिसी ने तोड़ा दम
कूनो नेशनल पार्क: एक और मादा चीते तिबलिसी ने तोड़ा दमSudha Choubey - RE

कूनो नेशनल पार्क से फिर आई बुरी खबर, एक और मादा चीते तिबलिसी ने तोड़ा दम- बाड़े में मिली लाश

Kuno Cheetahs Died: कूनो नेशनल पार्क से खबर आई है कि, यहां एक और मादा चीते की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मादा चीता 'तिबलिसी' पार्क में मृत पाई गई है।

हाइलाइट्स-

  • कूनो नेशनल पार्क से फिर सामने आई बुरी खबर।

  • एक और मादा चीते तिबलिसी ने तोड़ा दम।

  • मादा चीता तिबलिसी को दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से भारत लाया गया था।

  • कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीते और 3 शावकों की मौत हो चुकी है।

श्योपुर, मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कूनो नेशनल पार्क से खबर आई है कि, यहां एक और मादा चीते की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मादा चीता 'तिबलिसी' (धात्री) पार्क में मृत पाई गई है। बता दें, कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीते और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। कूनो में अब 14 चीते और एक शावक बचे हैं।

बता दें कि, तिबलिसी का लोकेशन दो दिनों से नहीं मिल रहा था। अब उसकी लाश बरामद की गई है। मादा चीता तिबलिसी को दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से भारत लाया गया था। यहां आने के बाद मादा चीता तिबलिसी पिछले कुछ दिनों से नजर नहीं आ रही थी, जिसके बाद उसकी लाश मिली है। फिलहाल, तिबलिसी की मौत कैसे हुई, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि, श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में अब तक 6 चीतों और तीन शावकों समेत कुल 9 चीतों की मौत हो चुकी है। इस वक्त कूनो नेशनल पार्क में अब 14 चीते और एक शावक ही बचा है। जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर भी अब पार्क प्रबंधकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए आठ चीतों को जंगल में छोड़ा था। आठ नामीबिया और 12 चीता दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इसके साथ ही मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। कूनो नेशनल पार्क में अभी 14 चीते बचे हैं।

कूनो नेशनल पार्क: एक और मादा चीते तिबलिसी ने तोड़ा दम
चीता प्रोजेक्ट को एक और झटका: कूनो नेशनल पार्क में चीता 'सूरज' की मौत, अब तक 8 चीतों की गई जान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co