Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी ने कहा - सरकार आने पर देंगे किसानों को MSP की गारंटी

Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya Pradesh : इस सभा में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हो गए थे जिन्होंने राहुल गांधी को आलू दिए।
Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya Pradesh
Bharat Jodo Nyay Yatra in Madhya PradeshRaj Express

हाइलाइट्स :

  • यात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे कमलनाथ।

  • मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन।

Bharat Jodo Nyay Yatra : शाजापुर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्यप्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान नुक्क्ड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार बनने पर किसानों को MSP की गारंटी देने के अपने वादे को दोहराया। राहुल गाँधी ने इस सभा में उत्तरप्रदेश में पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार को निशाना बनाया। इस सभा में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल हो गए थे जिन्होंने राहुल गांधी को आलू भेंट किये।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'गरीबों के बच्चे कई साल मेहनत कर पढ़ाई करते हैं लेकिन जैसे ही परीक्षा केंद्र में पेपर देने जाते हैं, तो वहां अमीरों के बच्चों के पास मोबाइल में पहले से ही पेपर आ जाता है। परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। यानी आज गरीबों के बच्चों के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं।'

देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था। अब केंद्र सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है। कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?

उज्जैन में यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे कमलनाथ :

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। इसके लिए वे उज्जैन पहुँच गए हैं। यान उज्जैन में कांग्रेस संसद राहुल बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com