एक दिन में 55 हजार 778 लगाए गए वैक्सीन डोज
एक दिन में 55 हजार 778 लगाए गए वैक्सीन डोजसांकेतिक चित्र

Bhopal Corona Vaccination : एक दिन में 55 हजार 778 लगाए गए वैक्सीन डोज

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरुवार को वैक्सीनेशन महाअभियान में 55 हजार 778 डोज लगाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में दोनों डाज लगवाने वालों की संख्या 18 लाख 351 हो गई है।

हाइलाइट्स :

  • जिले में अब तक 38 लाख 70 हजार 593 दोनों डोज लगाए।

  • रोको-टोको अभियान में शामिल होने की अपील।

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरुवार को वैक्सीनेशन महाअभियान में 55 हजार 778 डोज लगाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में दोनों डाज लगवाने वालों की संख्या 18 लाख 351 हो गई है,जबकि 20 लाख 70,हजार 242 को पहला डोज लगाया गया है। जिले में अब तक कुल 38 लाख 70 हजार 593 दोनों डोज लगाए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की कुल आबादी में से 19 लाख 49 हजार को कारोना वैक्सीन डोज लगाने की पात्र घोषित किया था।

कोविड-19 को हराने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जिले में सतत् जारी है। जिले में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान गुरुवार को चलाया गया। कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान में नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए छूटे हुए नागरिक पहुंचे तथा वैक्सीन लगवाई। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने वैक्सीनेशन के कार्य में जिले के नागरिकों, वैक्सीवन प्रेरकों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में सहभागिता कर दिसम्बर तक भोपाल को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करने की अपील की है।

बिना मास्क जो भी दिखाई दे, रोको-टोको और बोलो मास्क लगाए :

जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित रोको-टोको अभियान के अंतर्गत गुरुवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा फिर से मास्क अभियान चलाया गया एवं लोगों को कोरोना से बचाव की समझाइश के साथ वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देशन में शहर के हर क्षेत्र में लगातार मास्क लगाने और सख्ती के साथ उसका पालन कराने का अभियान चल रहा है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है कि शासकीय कार्यालयों में मास्क के बिना कोई भी व्यक्ति न आए। सभी कार्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराया जाए। जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर रोको-टोको अभियान के अंतर्गत रैली में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी गई। रोको-टोको अभियान में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है।

  • कुल डोज - 38,70,593

  • पहला डोज- 20,70,242

  • दूसरा डोज - 18,00,351

  • 16 दिसंबर - 55, 778 (दोनों डोज)

  • पुरूष - 21, 21,535 (दोनों डोज)

  • महिला- 17,48,109 (दोनों डोज)

  • 60 वर्ष से अधिक - 4,38,268

  • 18 से 44 - 25,91,821

  • 45 से 60 - 8,40,504

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com