भोपाल में लव जिहाद मामला : लड़की के साथ घूम रहे शख्स ने खुद को बताया हिन्दू, जांच करने पर निकला आत्मन खान

Love Jihad Case in Bhopal : शहर में एक लड़की एक युवक के साथ घूम रही थी। कुछ लोगों ने दोनों को रोक कर पूछताछ की।
Love Jihad Case in Bhopal
Love Jihad Case in BhopalRaj Express

हाइलाइट्स :

  • पुलिस कर सकती है कार्रवाई।

  • वायरल हुआ घटना का वीडियो।

  • लड़की को किया गया परिजनों के हवाले।

Love Jihad Case in Bhopal : भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल (Bhopal) में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। शहर में एक लड़की एक युवक के साथ घूम रही थी। कुछ लोगों ने दोनों को रोक कर पूछताछ की तो लड़के ने अपना नाम आत्मन सिंह ठाकुर बताया। लोगों ने जब जांच की तो पता चला कि, लड़के का नाम आत्मन सिंह ठाकुर (Atman Singh Thakur) नहीं बल्कि आत्मन खान (Atman Khan) है। इस बात का खुलासा होते ही लोगों ने लड़के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) है।

स्थानीय लोगों ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना पर भोपाल पुलिस संज्ञान ले सकती है। लोगों ने दोनों को साथ देखकर कई सवाल किये। युवक सवालों से घबरा गया। उतने में कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लड़की ने कई बार युवक को बचाने का प्रयास किया। लोगों ने लड़की की एक नहीं सुनी और लड़के के साथ मारपीट कर दी।

लोगों द्वारा सख्ती दिखाने पर युवक ने स्वीकार कर लिया कि, उसका असली नाम आत्मन खान है। उनसे लड़की को झूठा नाम बताया था। लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। लड़की हिन्दू है। युवक के मुस्लिम होने की बात जानकर लड़की भी शॉक हो गई। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com