बालिका गृह की लड़कियों का इलाज जेपी अस्पताल में किया जा रहा है
बालिका गृह की लड़कियों का इलाज जेपी अस्पताल में किया जा रहा हैRE-Bhopal

Bhopal News: बालिका गृह की 11 लड़कियों में से 1 की हालत गंभीर, 2 बालिकाओं ने जताई पानी में कुछ मिलाने की आशंका

Bhopal News: बालिका गृह में रहने वाली ये वो बच्चियां हैं वो या तो घर छोड़ कर आ गई हैं या इनके घर वालों ने इन्हे छोड़ दिया है। इनमें स कुछ पोक्सो विक्टिम भी हैं।

हाइलाइट्स :

  • ग्यारह में से एक बालिका की हालत गंभीर।

  • पुलिस न उल्टी और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे।

  • पानी पीने के बाद हुई थी हालत खराब।

भोपाल, मध्यप्रदेश। नेहरू नगर स्थित बालिका ग्रह में बीती रात 11 लड़कियों की अचानक तबियत खराब हो गई थी। इन सभी को तेज़ पेट दर्द और उल्टियां हो रही थी, बालिका ग्रह के प्रबंधन द्वारा इन्हे जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया पहले संभावना जताई जा रही थी कि, इन सभी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके चलते इनकी तबियत बिगड़ी है, लेकिन अब यह जानकारी मिली है कि, बालिका ग्रह की ही 2 अन्य बालिकाओं ने इन लड़कियों के पीने के पानी में कुछ मिलाया था जिसके चलते इनकी तबियत ख़राब हुई है। बालिका गृह में रहने वाली ये वो बच्चियां हैं वो या तो घर छोड़ कर आ गई हैं या इनके घर वालों ने इन्हे छोड़ दिया है। इनमें स कुछ पोक्सो विक्टिम भी हैं।

इन 11 लड़कियों में से 4 बच्चियां नाबालिग हैं। इन्हे अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में रखा गया है। एक बच्ची की हालत गंभीर है इसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। इन सभी बच्चियों के यूरिन, पेट के पानी और उल्टी के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। इन लड़कियों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि, पानी पीने के 10 मिनट बाद इन बच्चियों के पट में जोर से दर्द हुआ। उल्टी होने के कुछ समय बाद ये बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें।

बालिका गृह की लड़कियों का इलाज जेपी अस्पताल में किया जा रहा है
Bhopal News: बालिका गृह की 11 लड़कियां जेपी अस्पताल में भर्ती, जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास की आशंका

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co