एक ही बस में सफर करते हैं तो 600, सभी में सफर के लिए 800 रू. महीना
एक ही बस में सफर करते हैं तो 600, सभी में सफर के लिए 800 रू. महीनासांकेतिक चित्र

Bhopal : एक ही बस में सफर करते हैं तो 600, सभी में सफर के लिए 800 रू. महीना

भोपाल, मध्यप्रदेश : 25 दिसंबर से वापस शुरू हुई पास सुविधा से नए पास की संख्या बढ़ गई है। अब सभी रूटों की बसों में सफर करने वाले पासधारियों की संख्या 24 हजार पहुंच गई है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। बैरागढ़ से मण्डीदीप जाने वाली एक ही रूट की बस में रोजाना सफर करते हैं तो आपको 600 रूपए महीना वाला पास मिलेगा। अगर अचानक किसी दूसरे रूट की बस में सफर करना पड़े तो इसके लिए 800 रूपए महीने वाला पास बनवाना होगा। 25 दिसंबर से वापस शुरू हुई पास सुविधा से नए पास की संख्या बढ़ गई है। अब सभी रूटों की बसों में सफर करने वाले पासधारियों की संख्या 24 हजार पहुंच गई है। जबकि बीते सप्ताह तक 22 हजार ही पासधारी थी।

दरअसल नगर निगम की होल्डिंग कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड कंपनी ने सिटी बसों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए पास सुविधा वापस शुरू कर दी है। स्मार्ट पास सुविधा लॉकडाउन में बसों के बंद होने के साथ ही बंद हो गई थी। 25 दिसंबर से इसे वापस शुरू किया गया है। लेकिन पुरानी स्कीम से हटकर यह सुविधा शुरू की गई है। पहले सरकारी कर्मचारियों सहित दिव्यांग, स्टूडेंट्स के लिए अलग स्कीम थी। जिसे अब समान किया गया है। यानि कोई भी व्यक्ति 600 रूपए महीना वाला पास बनवा सकता है। लेकिन 600 वाले पास में एक ही ऑपरेटर की बस में सफर कर सकते हैं। जबकि 800 रूपए वाले पास में एक महीने तक किसी भी बस में सफर किया जा सकता है।

220 से 360 हुईं बसें, 29 ओर चलेंगी :

अभी शहर के 18 रूटों पर 360 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि पहले 220 बसें ही चलतीं थीं। रूट बढ़ने के साथ ही बसों की संख्या बढ़ गई है। बीसीएलएल अधिकारियों के मुताबिक 29 बसें नए साल में ओर शुरू होने वाली हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट पास शुरू होते ही पास की संख्या भी 24 हजार पहुंच गई है। जबकि पहले 22 हजार ही पासधारी बसों में सफर करते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com