एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहा पर प्रदर्श करते हुए
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहा पर प्रदर्श करते हुएRaj Express

Bhopal : ट्रैफिक पुलिस की अभद्रता के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहा पर सवा घंटे तक किया जाम

भोपाल, मध्यप्रदेश : पुलिस अधिकारियों ने माफी मांगी, कार्रवाई का आश्वासन दिया तब खत्म हुआ प्रदर्शन। करीब सवा घंटे बाद छात्र सड़क से हटने को राजी हुए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एबीवीपी कार्यकर्ता की नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को क्रेन उठाकर यातायात थाने ले गई थी। जानकारी जुटाने के बाद गाड़ी मालिक भी वहां पहुंच गया। उसने ट्रैफिक पुलिस के जवानों से गाड़ी लाने की वजह पूछी। इस पर जवानों ने बदसलूकी। जवाब में छात्र नेता ने भी बहसबाजी की। इसी बीच एक टीआई स्तर के अधिकारी ने छात्र नेता का कालर पकड़कर अभद्र शब्द कहे। जिसके बाद में छात्र नेता ने अन्य साथियों को मामले की जानकारी दी। गुस्साए छात्रों के संगठन ने बड़ी तादाद में एकत्र होकर रोशनपुरा चौराहा पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यातायात को एक रोड पर डायवर्ट किया गया। पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर माफी मांगना पड़ी, बदसलूकी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। करीब सवा घंटे बाद छात्र सड़क से हटने को राजी हुए।

एबीवीपी के महानगर प्रभारी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि संगठन का बड़ा कार्यक्रम शुक्रवार को भोपाल में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद में एक कार्यकर्ता साथी को रानी कमला पति स्टेशन छोड़ने गया था। जहां उसने अपने वाहन को पार्क किया लौटकर देखा तो वाहन लापता था। जानकारी जुटाने पर पता लगा कि यातायात पुलिस की क्रेन वाहन को थाने ले गई थी। शाम साढ़े सात बजे वाहन मालिक थाने पहुंचा, उसने वाहन उठाने का कारण पूछा। बताया गया कि गाड़ी नो पार्किंग में पार्क थी। तब कार्यकर्ता ने चालान भरकर वाहन को तत्काल छोड़ने की बात कही। पुलिस की ओर से गाड़ी कोर्ट से छोड़ने की रट लगाई गई। इसका विरोध करने पर अभद्रता शुरु कर दी गई। तब बदसलूकी करने का विरोध किया गया तो एक टीआई स्तर के अधिकारी ने कार्यकर्ता का कालर पकड़ लिया। जिसके बाद में कार्यकर्ता ने साथियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस गलती मानने को तैयार नहीं थी। लिहाजा रोशनपुरा चौराहा पर चक्का जाम किया गया। तब पुलिस के आला अधिकारियों ने स्पॉट पर पहुंचकर गलती को स्वीकार किया। बदसलूकी करने वाले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इनका कहना है :

ट्रैफिक थाने में युवक से नियम अनुसार चालान भरकर गाड़ी ले जाने की बात कही गई थी। वह चालान भरने को राजी नहीं था, इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवक में कहासुनी हुई। थाने से निकलने के कुछ समय बाद में युवक ने साथियों के साथ मिलकर चक्का जाम किया। समझाइश देने पर रास्ता खोल दिया गया। उनके द्वारा लगाए आरोपों के संबंध में लिखित आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने पर जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संदीप दीक्षित, एडीसीपी ट्रैफिक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com