BJP State Election Management Committee office inaugurated
BJP State Election Management Committee office inauguratedRE-Bhopal

भाजपा जीते और हम सत्ता में हो.... इसी कामना के साथ चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन

BJP State EMC Office : उद्घाटन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे।

हाइलाइट्स :

  • भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

  • उद्घाटन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उद्घाटन में मौजूद थे।

BJP State Election Management Committee office inaugurated: भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा जीते और हम सत्ता में हो.... इसी कामना के साथ चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन हुआ। आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा मिशन मोड में कार्य कर रही है। रविवार को भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की।

2023 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे- विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।

BJP State Election Management Committee office
BJP State Election Management Committee officeRE-Bhopal

चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com