Bhopal : बढ़े हुए किराए के साथ सड़कों पर उतरी बसें
Bhopal : बढ़े हुए किराए के साथ सड़कों पर उतरी बसेंRaj Express

Bhopal : बढ़े हुए किराए के साथ सड़कों पर उतरी बसें

भोपाल, मध्यप्रदेश : शनिवार को सभी रूटों पर लो-फ्लोर बसों में यात्रियों और कंडेक्टरों के बीच बहस देखने को मिली। यात्रियों ने कहा कि एक दिन पहले तक 7 रूपए किराया था, अब 9 क्यों?

भोपाल, मध्यप्रदेश। शनिवार को सभी रूटों पर लो-फ्लोर बसों में यात्रियों और कंडेक्टरों के बीच बहस देखने को मिली। यात्रियों ने कहा कि एक दिन पहले तक 7 रूपए किराया था, अब 9 क्यों? इसके बाद बस स्टॉफ ने नई दरों की जानकारी दी। दरअसल शनिवार से राजधानी में संचालित होने वाली लो-फ्लोर बसों का किराया बढ़ गया है। हाल ही में आरटीओ से नई दरों को मंजूरी मिली थी। लेकिन बीसीएलएल ने अब जाकर किराया बढ़ोत्तरी की है।

गौरतलब है कि लंबे समय बाद नगर निगम की होल्डिंग कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने लो-फ्लोर और मिडी बसों का किराया बढ़ाया है। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को देखते हुए बस ऑपरेटर्स किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए बीसीएलएल ने आरटीओ से मंजूरी के लिए पत्र लिखा था। मार्च के पहले सप्ताह में ही आरटीओ ने बस किराया बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन बीसीएलएल ने अब जाकर किराया बढ़ाया है।

एक अप्रैल से होना था लागू :

बताया जाता है कि बीसीएलएल ने एक अप्रैल से किराया बढ़ाने की तैयारी की थी। लेकिन बसों में जिस मशीन से टिकिट वसूल किया जाता है, उसमें नई दर सेट नहीं हो सकी थीं। इसलिए शनिवार से सभी बसों की टिकट मशीनों पर नई दरों का चार्ट सेट किया गया।

हर रूट पर यात्रियों ने जताई आपत्ति :

शनिवार की सुबह से ही बसों में यात्रियों और बस स्टॉफ के बीच नए किराए को लेकर बहस हुई। बीसीएलएल के अधिकारियों के मुताबिक हर रूट पर यात्रियों ने बढ़े हुए किराए पर आपत्ति जताई। हालांकि उन्हें आरटीओ के आदेश दिखाए गए, तब कहीं जाकर यात्रियों की नाराजगी कम हुई।

अब 2 से 8 रूपए अधिक देना होगा किराया :

अब 2 से 8 रूपए अधिक देना होगा किराया :
अब 2 से 8 रूपए अधिक देना होगा किराया :Raj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com