PM मोदी के देश की सेवा में 7 वर्ष पूर्ण होने पर CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज PM मोदी के देश की सेवा में 7 वर्ष पूर्ण होने पर CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं।
PM मोदी के देश की सेवा में 7 वर्ष पूर्ण होने पर CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं
PM मोदी के देश की सेवा में 7 वर्ष पूर्ण होने पर CM शिवराज ने दी शुभकामनाएंSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर जहां जारी है वहीं, दूसरी तरफ आज PM मोदी के देश की सेवा में 7 वर्ष पूर्ण होने पर CM शिवराज ने मध्यप्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं हैं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी ये शुभकामनाएं

इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, के कुशल नेतृत्व में देश कोविड 19 से शीघ्र मुक्त होकर प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। भारत का गौरव, गर्व और सम्मान दिन दूना रात चौगुना बढ़े; मध्यप्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर से यही शुभकामनाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे अनेक निर्णय लिए गए, जिनकी कल्पना भारत में नहीं की गई थी। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक व नागरिकता कानून और श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने समेत ऐसे अनेक निर्णय इसके उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली देश का निर्माण हो रहा है - सीएम शिवराज

इस संबंध में, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी के के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, समृद्ध, सम्पन्न और समर्थ भारत का निर्माण हो रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक से साबित हुआ है कि यह एक नया भारत है, जो अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम भी उठा सकता है। कोविड 19 के चुनौतीपूर्ण समय में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और नि:शुल्क राशन देने जैसे अनेक अनूठे प्रयास किये। कोरोना से जंग में धीरे-धीरे विजय की ओर बढ़ता भारत, नई आशाओं और आकांक्षाओं के पथ पर बढ़ रहा है। बताते चलें कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कार्यकाल में सात साल सेवा करते हुए हो गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com