CM शिवराज ने आज 'मॉडल स्कूल' में आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ
CM शिवराज ने आज 'मॉडल स्कूल' में आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभSocial Media

CM शिवराज ने आज 'मॉडल स्कूल' में आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों की ली क्लास

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के मॉडल स्कूल में 'शिवराज मामा की पाठशाला' कार्यक्रम में तिरंगे के इतिहास पर आधारित जानकारी बच्चों को दी।

भोपाल, मध्य प्रदेश। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर देशभर में जश्न का माहौल है। हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiran Agbhiyan) पूरे देश में चल रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के मॉडल स्कूल में 'शिवराज मामा की पाठशाला' कार्यक्रम में तिरंगे के इतिहास पर आधारित जानकारी बच्चों को दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाठशाला में राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में बच्चो से बातचीत की।

बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को मॉडल स्कूल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। शिवराज मामा की पाठशाला कार्यक्रम में सीएम ने राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और उसमें आए बदलाव के बारे में बच्चों को बताया।

अपना देश अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है, पांच हजार साल से ज्यादा का ज्ञात इतिहास है हमारा: सीएम

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, "अपना देश अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है, पांच हजार साल से ज्यादा का ज्ञात इतिहास है हमारा। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता के सूरज का उदय नहीं हुआ था तब हमारे देश में वेदों की रचना हो गई थी।"

उन्होंने कहा कि, "तक्षशिला व नालंदा जैसे विश्वविद्यालय हमारे यहां थे। यहां पढ़ने दुनिया के अनेक देशों के विद्यार्थी आया करते थे। अनेक विदेशी यात्रियों ने इसे इतिहास में लिखा है। हमारे ग्रंथ दुनिया के कई देशों में गए। तब हम राज्यों में अलग-अलग बंटे हुए होते थे, लेकिन सांस्कृतिक रूप से भारत एक था।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "आजादी का 75 वां वर्ष है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वैभव शाली, गौरवशाली,संपन्न और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। आज भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में है। पीएम श्री मोदी ने आह्वान किया है कि, आजादी के Amrit Mahotsav को उत्साहपूर्वक मनाएं और Har Ghar Tiranga फहराएं।"

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि, "तिरंगा फहराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सम्मानपूर्ण स्थान पर तिरंगा फहराया जाए। नए प्रावधान के तहत अब देश के नागरिकों द्वारा Har Ghar Tiranga झंडा दिन के साथ रात में भी फहराया जा सकता है। सूर्यास्त के समय झंडा उतारना अनिवार्य नहीं है।"

उन्होंने कहा कि, "13 से 15 अगस्त तक Har Ghar Tiranga फहराया जाएगा। जब तिरंगा फहराएं तो उत्साह,आनंद और स्फूर्ति के साथ फहराना है। जब झंडा उतारें तो धीरे-धीरे आदर व सम्मान के साथ उतारें। जब बिगुल की आवाज के साथ झंडा फहराएं तो बिगुल की आवाज के साथ ही झंडा उतारें।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com