CM ने हुनर-हाट का किया शुभारंभ, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक उत्पादों का लिया स्वाद

भोपाल, मध्यप्रदेश : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल में राज्य स्तरीय हुनर-हाट का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया।
CM ने हुनर-हाट का किया शुभारंभ
CM ने हुनर-हाट का किया शुभारंभSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि आठ मार्च को मध्यप्रदेश में भी कई खास आयोजन हैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर आज राजधानी भोपाल में 'हुनर हाट' का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय हुनर हाट का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया।

CM शिवराज ने हुनर हाट के स्टॉल्स का किया अवलोकन :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हुनर हाट के स्टॉल्स का अवलोकन किया, सीएम शिवराज ने विभिन्न जिलों से आए उत्पाद और महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की। सीएम ने महिलाओं से चर्चा की व उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हुनर-हाट का उद्घाटन करने के पश्चात महिलाओं द्वारा बनाए हुये पारंपरिक व्यंजनों एवं कोदो-कुटकी से बने हुए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक उत्पादों का स्वाद लिया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने हुनर-हाट में अन्नदायी पोर्टल और वन स्टॉप सेंटर पर पुस्तिका का विमोचन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उपस्थित रहीं।

सीएम ने ट्वीट कर कहा-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "हुनर हाट में बहनों के कौशल का प्रकटीकरण हुआ है। कई तरह का सामान उन्होंने बनाया है, सभी सामान सब गुणवत्तापूर्ण हैं, मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि आपकी जरूरत का जो सामान यहां मिल रहा हो, यहीं से खरीदिये। यह हमारी बहनों को ताकत देगा"

आठ से 10 मार्च तक चलेगा हुनर-हाट

बता दें कि लोकल को वोकल बनाने के लिये राजधानी भोपाल के हुनर-हाट में 8 से 10 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्व-सहायता समूहों की परिश्रमी और हुनरमंद महिलाओं द्वारा तैयार किए प्रोडक्ट को दिखाया जाएगा, इसमें कोदो-कुटकी से बने हुए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन जैसे बिस्किट, नमकीन, गोंड पेंटिग, पावरलूम की चादरें, सुपारी के खिलौनें, शहद, काष्ठ शिल्प, बांस के खिलौनें, घरेलू उपयोग की वस्तुएं रहेंगी, इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्था और सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com