District Congress President Monu Saxena
District Congress President Monu SaxenaRE-Bhopal

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना को किया गया मेदांता अस्पताल में रेफर, प्रदर्शन के दौरान हुए थे घायल

Bhopal News: मोनू सक्सेना को दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया जा रहा है पटवारी परीक्षा भर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आँख में गंभीर चोट आई थी।

हाइलाइट्स:

  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

  • प्रदर्शन के दौरान आँख में गंभीर चोट आई थी।

  • पटवारी परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था।

  • लगभग 50 कार्यकर्त्ता पुलिस के लाठी चार्ज में घायल हुए थे।

District Congress President Monu Saxena: भोपाल शहर के कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को प्रदर्शन के दौरान आँख में गंभीर चोट आई थी। पटवारी परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसमे कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता घायल हुए थे। इस प्रदर्शन में एक महिला कार्यकर्त्ता को सिर पर गंभीर चोट आई थी। लगभग 50 कार्यकर्त्ता पुलिस के लाठी चार्ज में घायल हुए थे।

पटवारी परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने 15 जुलाई को जमकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया था जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को आंख और कांग्रेस की महिला कार्यकर्त्ता को सिर पर गंभीर चोट आई थी। कांग्रेस पटवारी परीक्षा भर्ती मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। इसी मांग को लेकर कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने बैरिकेड्स लगाकर इन्हे रोक दिया था।

हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के आरोप से साफ़ इंकार कर दिया था। लेकिन कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने आरोप लगाया था कि, पुलिस ने यह लाठीचार्ज सरकार के इशारों पर किया है। इस लाठी चार्ज में कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्त्ता घायल हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com