MP में गायों के संरक्षण के लिए गो कैबिनेट का होगा गठन, CM ने दी जानकारी

भोपाल, मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला किया है जिसके चलते अब मध्यप्रदेश में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट का गठन किया जाएगा।
MP में गायों के संरक्षण के लिए गो कैबिनेट का होगा गठन
MP में गायों के संरक्षण के लिए गो कैबिनेट का होगा गठनSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट का दौर जहां थम सा गया है वहीं दूसरी तरफ कार्ययोजनाओं को पटरी पर लाने के प्रयास भी सरकार द्वारा किए जा रहे हैं इस बीच ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला किया है जिसके चलते अब मध्यप्रदेश में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस संबंध में, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आज बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमें लिखा कि, प्रदेश में गोधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट के गठन का निर्णय लिया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। गो कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गो अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

सीएम शिवराज तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते दिन मध्यप्रदेश सरकार के नए विमान एयरकिंग बी-250 से तिरुपति बालाजी पहुंचकर दर्शन किए बता दें कि बीते दिन मंगलवार को शिवराज अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर में भगवान वेंकटेश की पूजा अर्चना की। मध्यप्रदेश सरकार का नया विमान में पहली बार उड़ा भरा, अत्याधुनिक और हाईसेफ्टी टेक्निक से लैस इस विमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ तिरुपति रवाना हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com