भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस का संकट जहां अब थमता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं इस बीच ही राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक नवजात बच्चे का शव तैरते हुए मिला। जिसे लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजधानी के गांधीनगर क्षेत्र का है जहां पर स्थित गोदरमउ नाली में एक नवजात बच्चे का शव पानी में तैरते हुए मिला है। जिसकी जानकारी लग गई गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया। बताते चलें कि, नवजात बच्चे का शव 3 से 4 दिन पुराना है जिसके शरीर पर जानवरों के नोंचने के निशान पाए गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में फिलहाल गांधीनगर थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान में ले लिया गया है वहीं बच्चे से जुड़ी जानकारी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी राजधानी में नवजात बच्चों को इस तरह से नाले में फेंकने और झाड़ियों में छोड़कर जाने की खबरें सामने आ चुकी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।