तीन दिन से बिस्तर पर पड़ा सड़ता रहा हैड कैशियर का शव
तीन दिन से बिस्तर पर पड़ा सड़ता रहा हैड कैशियर का शवSyed Dabeer Hussain - RE

Bhopal : तीन दिन से बिस्तर पर पड़ा सड़ता रहा हैड कैशियर का शव

भोपाल, मध्यप्रदेश : पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित नीरजा नगर फेस टू में पंजाब बैंक के हैड कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, शराब भी पीने के थे आदी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित नीरजा नगर फेस टू में पंजाब बैंक के हैड कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका तीन दिन पुराना शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पड़ोसियों को बदबू आने पर सूचना पुलिस को दी गई। हैरानी वाली बात है कि मकान के नीचे वाले हिस्से में मृतक के पिता रहते हैं,लेकिन उनको भनक तक नहीं लगी। मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

एएसआई मान सिंह ने बताया कि नीरजा नगर फेस टू निवासी सीबू पी चेरियन (55) पंजाब बैंक के हैड कैशियर थे। वह हाई ब्लड प्रेशर व शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। शराब पीने की लत के कारण पत्नी व बच्चे अलग रह रहे थे। मकान के नीचे वाले हिस्से में रहने वाले पिता से भी उनकी बोलचाल बंद थी। गंभीर रूप से बीमार रहने के कारण करीब डेढ़ साल से वह नौकरी पर भी नहीं जा रहे थे। एएसआई सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि सीबू पी चेरियन के घर से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची तो उनका करीब तीन दिन पुराना शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव की हालत खराब हो गई थी। कीड़े लगने के अलावा शव काफी फूल गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीमारी व अधिक शराब पीने के कारण बैंक के हैड कैशियर की मौत हुई है। पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com