अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री भूपेंद्र सिंह
अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री भूपेंद्र सिंहSocial Media

Bhopal : प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह सख्त लहजे में बोले आज ही चालू हो जाए बंद स्ट्रीट लाइट

भोपाल, मध्यप्रदेश : शहर की बंद स्ट्रीट लाइट आज ही (बुधवार) को चालू हो जाना चाहिए। यह निर्देश जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संबधित अधिकारियों को दिए है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शहर की बंद स्ट्रीट लाइट आज ही (बुधवार) को चालू हो जाना चाहिए। यह निर्देश जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संबधित अधिकारियों को दिए है। प्रभारी मंत्री के सख्त लहजे को देखते हुए सभी अधिकारियों को फिर कभी लाइट बंद नहीं होने का अश्वासन देना पड़ा।

नगरीय विकास एवं आवास एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी समेत बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइट आज (बुधवार) से सुचारू हो जानी चाहिये। शहर के सभी क्षेत्रों में समय पर लाईट चालू हो। इसका नगर निगम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाए। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने निवास पर जिला अधिकारियों के साथ नगरीय क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए है कि रात्रि समय में नगर निगम के अधिकारी औचक निरीक्षण भी करें। इसकी अद्यतन रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों दी जाए। एमपीईबी और नगर निगम के बीच यदि कोई मामला लंबित है तो उसे तुरंत कलेक्टर के संज्ञान में लाया जाए।

नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट संबंधी समस्या नहीं होगी :

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट संबंधी समस्या नहीं होने दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त इस संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई कर लाईट की सप्लाई सुचारू करवाएंगे।

अधिकारी मंत्री से बोले अब ऐसा नहीं होगा :

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विभागों को भी आपस में बात करना चाहिए। यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है। मंत्री श्री सिंह ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली भी करें। अधिकारियों ने मंत्री श्री सिंह को आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी स्थिति कभी नहीं बनेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com