बीते 10 सालों में सबसे सर्द रही दीपावली की रात
बीते 10 सालों में सबसे सर्द रही दीपावली की रातसांकेतिक चित्र

बीते 10 सालों में सबसे सर्द रही दीपावली की रात, फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

भोपाल, मध्यप्रदेश : शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री लुढ़क कर 13.2 डिग्री पहुंच गया, यह पिछले 10 साल में दीपावली का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री लुढ़क कर 13.2 डिग्री पहुंच गया, यह पिछले 10 साल में दीपावली का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। साथ ही यह पिछले 10 वर्ष में नवंबर के शुरू के पांच दिन में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुतबिक दिल्ली के आसपास बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजर गया है। वर्तमान में हरियाणा और उसके आसपास एक कमजोर चक्रवात हवा के ऊपरी भाग में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण वातावरण में सिहरन बढ़ गई है। रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह पिछले 10 साल में दीपावली का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अभी एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

एक- दो दिन बाद और गिरेगा पारा :

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि साहा ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। उसकी वजह से ऊंचाई के स्तर पर हवाओं के साथ नमी भी आने लगी है। इससे काफी ऊंचाई पर आंशिक बादल बने हुए हैं। इनकी वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हरियाणा और उसके आसपास बने चक्रवात के समाप्त होने पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।

रात का पारा लगातार सामान्य से कम :

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य ही रहा। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्र्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह गुरूवार के न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह 10 वर्ष में इस बार दीपावली की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। मौसम का मिजाज अभी दो दिन तक इसी तरह बने रहने के आसार हैं। बीते सप्ताह भर से दिन का पारा 29 और 30 डिग्री के आसपास है , जो कि सामान्य ही है। वहीं रात का पारा सामान्य से करीब 3-4 डिग्री कम है। सामान्यत: अक्टूबर में दिन का तापामन 28 से 30 डिग्री और रात का 14 से 16 डिग्री के आसपास रहता है।

बीते सप्ताह रात का पारा :

  • 5 नवंबर को 13.2 (-3) डिग्री सेल्सियस

  • 4 नवंबर को 14.8 (-1) डिग्री सेल्सियस

  • 3 नवंबर को 13.0 (-3) डिग्री सेल्सियस

  • 2 नवंबर को 12.4 (-4) डिग्री सेल्सियस

  • 1 नवंबर को 13.4 (-3) डिग्री सेल्सियस

  • 31 अक्टूबर को 13.0 (-4) डिग्री सेल्सियस

  • 30 अक्टूबर को 14.0 (-3) डिग्री सेल्सियस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com