Bhopal: दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य में हादसे की खबरें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, अब भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, दूसरी मंजिल से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है।
Bhopal: दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की मौत
Bhopal: दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की मौतSocial Media

हाइलाइट्स :

  • घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की

  • दो मंजिल मकान में पुताई कर रहा था 40 वर्षीय मजदूर

  • पुताई के दौरान बैलेंस बिगड़ने से मजदूर नीचे गिरा

  • दो मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की मौत

  • इस मामले की अशोका गार्डन पुलिस कर रही है जांच

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य में हादसे की खबरें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, हाल ही में ऐसा ही एक और मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दूसरी मंजिल से गिरने के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानिए पूरी खबर

घटना राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है, अशोका गार्डन में एक मजदूर पुताई करने आया था। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय मजदूर अशोका गार्डन के मकान में अपने हेल्पर के साथ पुताई कर रहा था, मजदूर झूले पर चढ़कर पुताई कर रहा था तभी पुताई के दौरान बैलेंस बिगड़ने से मजदूर दो मंजिल से नीचे गिर गया, हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

अशोका गार्डन पुलिस मामले की कर रही है जांच

इस हादसे की जानकारी मिलते ही भोपाल अशोका गार्डन पुलिस वहा पहुंची, अशोका गार्डन पुलिस द्वारा मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें

आपको बताते चलें कि हादसों के अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मारपीट, लूट, हमला, गोली मारने व हत्या की घटनाएं भी तेजी से हो रही हैं, बीते दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीलाजमालपुरा थाना टीलाजमालपुरा के पुतलीघर चौराहे पर बाप-बेटे ने युवक पर प्राणघातक हमला किया था। वहीं, इससे पहले भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- बदमाशों ने युवक पर किया सरेआम तलवारों से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com