अवैध कॉलोनियों में मिल सकेगी परमिशन
अवैध कॉलोनियों में मिल सकेगी परमिशनRaj Express

Bhopal : अवैध कॉलोनियों में मिल सकेगी परमिशन

शहर की अवैध कॉलोनियों में बिल्डिंग परमिशन का रास्ता खुल गया है। पहले चरण में नगर निगम 77 कॉलोनियों में परमिशन जारी करेगा। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू करते हुए दावे-आपत्तियां बुलाई हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शहर की अवैध कॉलोनियों में बिल्डिंग परमिशन का रास्ता खुल गया है। पहले चरण में नगर निगम 77 कॉलोनियों में परमिशन जारी करेगा। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू करते हुए दावे-आपत्तियां बुलाई हैं। हालांकि शहर की 209 अवैध कॉलोनियों को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन निगम इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। यह सभी कॉलोनियां वर्ष 1998 से पहले अस्तित्व में आई थी। हालांकि सुझाव वर्ष 2014 तक की कॉलोनियों के लिए आए थे, लेकिन इसे शासन ने मंजूरी नहीं दी।

दरअसल लंबे समय से शहर की अवैध कॉलोनियों में परमिशन देने पर विचार चल रहा था। पहले वर्ष 2014 से पहले अस्तित्व में आईं कॉलोनियों को परमिशन देने का सुझाव आया। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने इसे वर्ष 1998 से अस्तित्व में आईं कॉलोनियों को ही परमिशन देने की मुहर लगाई। हाल ही में निगम ने इसका संकल्प तैयार किया और प्रशासक व संभागायुक्त गुलशन बामरा के पास भेजा, जहां 31 जनवरी 2022 को इसकी मंजूरी मिल गई। अब निगम चिंहित अवैध कॉलोनियों की परमिशन देने जा रहा है। नए-पुराने शहर की 209 कॉलोनियों में से 77 को पहले चरण में लिया गया है। इनके खसरे नंबर के आधार पर ही परमिशन जारी होगी।

निगम ने बुलाए दावे-आपत्ति :

209 में से 77 अवैध कॉलोनियां की परमिशन जारी करने के लिए नगर निगम ने दावे-आपत्तियां बुलाई हैं। यह आपत्ति इन कॉलोनियों में रहने वाले रहवासी दे सकते हैं। इसके लिए शाहपुरा बिल्डिंग परमिशन मुख्यालय में 15 दिन के लिए अलग से कर्मचारी बैठे हैं, जहां आपत्ति या सुझाव भी दिए जा सकेंगे।

इन इलाकों की कॉलोनियों में मिल सकेगी परमिशन :

जोन 1 की सावन नगर हलालपुर, सूरज नगर एयरपोर्ट रोड, सत्य सांई कॉलोनी बैरागढ़ कला, जोन 3 की शारदा नगर नारियलखेड़ा, जोन 4 के रंभा नगर, जोन 10 की सुभाष कॉलोनी सेमरा, सुंदर नगर सेमरा, प्रगति नगर, शंकर गार्डन, सौभाग्य नगर, सुंदर नगर दशहरा मैदान, कैलाश नगर सेमरा गेट, नवबहार कॉलोनी गरम गड्डा, सौरभ नगर नाले के पास चांदबढ़, पुरूषोत्तम नगर सेमरा, तुलसी नगर हिनौतिया, राहुल गांधी कॉलोनी बैंक कॉलोनी के पास, न्यू राजीव नगर फेस-1, फेस-2, शंकर नगर, राजीव नगर, करारिया फार्म, शिव नगर एकेडमी स्कूल, जोन 11 के शहंशाह गार्डन अशोका गार्डन, इंद्र कॉलोनी बाग उमराव दुल्हा, महामाई बाग, जागृति कॉलोनी, रोशनबाग कॉलोनी, चाणक्यपुरी, खटीकपुरा, फूटी बावड़ी, बिस्मिल्लाह कॉलोनी, अहमद अली कॉलोनी, जगन्नाथ कॉलोनी, सोनिया गांधी कॉलोनी, अफकार कॉलोनी, बाग दिलकुशा, जोन 13 के गणेश नगर बावड़िया, नवदूर संचार कॉलोनी गुलमोहर, दूरसंचार कॉलोनी, अंजली विहार फेस-1 और फेस-2, जोन 14 के आराधना नगर सेंट जेवियर कॉलोनी के पास, समन्वय नगर खजूरीकला, राधाकुंज, वैष्णव धाम, जोन 15 के गोपाल नगर, रोहतास नगर, ख्वाजा कॉलोनी, आजाद नगर हथाईखेड़ा, जनकपुरी, बसंतकुंज कॉलोनी, चंचल नगर सोनागिरी, किरन नगरी नरेला शंकरी, भावना नगर कमला नगर के पास, सर्वोदय गृह निर्माण नरेला शंकरी, शिवनगर हाउसिंग सोसायटी, जोन 16 के लक्ष्मी नगर कॉलोनी भानपुर, सत्यज्ञान कॉलोनी मंदिर के पास छोला, मोती नगर, जानकी नगर, शारदा नगर बायपास, जोन 17 की प्रीत कॉलोनी छोला रोड, यूनियन कार्बाइट गृह निर्माण समिति, शांति नगर करोंद चौराहा, पंचवटी एफ-2 करोंद, देवकी नगर बैरसिया रोड रेलवे क्रासिंग, रतन कॉलोनी, राजवंश कॉलोनी, विनायक कृति ग्राम रूसल्ली, अहिल्या नगर नेवरी, लीलाधर कॉलोनी और जिया कॉलोनी और जोन 18 के अकबरपुर गांव।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com