Bhopal News: पुलिस ने की प्रदर्शन करने वाले OBC चयनित शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज
हाइलाइट्स :
सोमवार को हुआ था प्रदर्शन।
भाजपा कार्यालय के बाहर कई घंटों तक बाधित था रास्ता।
चयनित शिक्षक कर रहे थे नियुक्ति पत्र की मांग।
भोपाल, मध्यप्रदेश। OBC चयनित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सोमवार को इन शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय के बाहर घेराव और प्रदर्शन किया था। अब भोपाल पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल OBC चयनित शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। चयनित शिक्षक सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में कई महिला शिक्षक भी शामिल थीं।
पुलिस ने भाजपा कार्यालय के बाहर बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और रास्ता जाम करने के कारण इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, इस प्रदर्शन से आस-पास के इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को काफी परेशानी हुई है। प्रदर्शन के कारण काफी देर तक भाजपा कार्यालय में आना-जाना भी बाधित था।
इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी थी। पीसीसी चीफ ने कहा था कि, प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार युवाओं के लिए अभिशाप बन गई है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों के साथ मेरी पूरी सद्भावना है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि, हर रोज सरकार का करोड़ों रुपया खर्च करके आप झूठी घोषणाओं का तमाशा करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।