भोपाल: 31 जनवरी से राजधानी में चलाया जाएगा "पल्स पोलिया अभियान"

भोपाल, मध्यप्रदेश : कोरोना संकट के बीच प्रदेश के भोपाल जिले में पोलियो से बचाव के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण तहत तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से चलाया जाएगा।
पल्स पोलिया अभियान
पल्स पोलिया अभियानSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण की शुरुआत की गई, वहीं अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान चलाया जाएगा, कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में पोलियो से बचाव के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण तहत तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया

बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में आस-पास के देशों में पोलियो वायरस विद्यमान है। इसके मद्देनजर जन-समुदाय में पोलियो के खिलाफ प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना आवश्यक है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ भोपाल जिले में भी बी.ओ.पी.व्ही. वैक्सीन के साथ आयोजित किया जायेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक

पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान के दौरान 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को दो बून्द पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। विभाग द्वारा इसके लिए पूरे जिले में पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे और अभियान के पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस दिन पल्स पोलियो की दवा से वंचित रहें बच्चों को एक फरवरी और 2 फरवरी को घर-घर जाकर विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जाएगी।

दो बूंद जिन्‍दगी की पिलाना न भूलें :

बताते चलें कि पोलियो वैक्सीन का विकास 1961 में डॉ. अल्बर्ट सैबिन ने किया था। पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो पोलियो विषाणु से मुख्‍यतः छोटे बच्‍चों में होता है। यह बीमारी बच्‍चे के किसी भी अंग को जिन्‍दगी भर के लिए कमजोर कर देती है। इसलिए 31 जनवरी से भोपाल में पल्प पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दो बूंद जिन्‍दगी की पिलाना न भूलें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com