भोपाल में चंदन तस्करों का आतंक,रसूखदारों के घर से हुए थे पेड़ चोरी

भोपाल, मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल में पुलिस ने 6 कुख्यात चंदन तस्करों को किया गिरफ्तार, हजारों की चंदन बरामद।
चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 58 किलो चंदन की लकड़ी जब्त की है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 58 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है जिसकी कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी उगलवाई जा रही है।

आपको बता दें कि भोपाल में मंत्री, विधायकों के सरकारी बंगलों पर चंदन के पेड़ लगे हुए हैं, इसमें 74 बंगले, 45 बंगले, श्यामला हिल्स, रातीबड़ इलाका सहित अन्य स्थानों पर चंदन की रेकी करके ये चोर चोरी करते थे, फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक

मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की चंदन की लकड़ी बेचने की फिराक में जेके रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस ने करीब 58 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है। बरामद चंदन की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने 6 कुख्यात चंदन तस्करों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के नाम-

  1. राजा खां निवासी सीहोर,

  2. अनीस खां निवासी बिलखिरिया,

  3. रईस खां निवासी गांधीनगर,

  4. गोलू निवासी बैरसिया,

  5. पहलवान निवासी गांधीनगर

  6. मासूम निवासी बिलखिरिया

पूछताछ में आरोपियों ने चंदन की लकड़ी के अवैध कारोबार में शामिल अन्य साथियों के नाम बताए हैं। यह आरोपी इरफान पुत्र पहलवान व इरफान पुत्र कल्लू निवासी गांधीनगर बताए गए हैं। वे लोग चंदन बेचने की व्यवस्था करते थे।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका

जबकि नौशाद व अनीस निवासी सीहोर, यूसुफ व शाकिर निवासी कालापीपल शाजापुर इनका अवैध चंदन खरीदते थे। आरोपियों ने कपड़ा फैक्ट्री बजरिया, शारदा विहार स्कूल रातीबड़ और शहर के अन्य स्थानों पर चंदन चोरी की बात स्वीकार की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, उपनि अनूप उइके, प्रआर पवन, आरक्षक अविनाश, प्रमोद, विवेक, बबलू, संतोष, महेंद्र, आनंद, राहुल व नंदू की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com