थिंक गैस ने नर्मदा लाईन को फोड़ा, दो दिन शहर को नहीं मिलेगा पानी
थिंक गैस ने नर्मदा लाईन को फोड़ा, दो दिन शहर को नहीं मिलेगा पानीसांकेतिक चित्र

Bhopal : थिंक गैस ने नर्मदा लाईन को फोड़ा, दो दिन शहर को नहीं मिलेगा पानी

भोपाल, मध्यप्रदेश : शहर की 15 लाख आबादी को अगले दो दिन फिर पानी के लिए तरसना पड़ेगा। होशंगाबाद रोड पर नर्मदा फीडर मेन और ग्रेविटी मेन में बड़ा लीकेज हो गया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शहर की 15 लाख आबादी को अगले दो दिन फिर पानी के लिए तरसना पड़ेगा। होशंगाबाद रोड पर नर्मदा फीडर मेन और ग्रेविटी मेन में बड़ा लीकेज हो गया है। यह लीकेज थिंक गैस कंपनी की खुदाई की वजह से हुआ। नगर निगम को जब इसकी जानकारी लगी तो थिंक गैस को निगम ने 60 लाख का नोटिस थमाया है। इधर निगम ने लाइन सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है। करीब 18 घंटे का शटडाउन लेने के बाद लीकेज ठीक होने की उम्मीद है।

दरअसल रविवार को बिजली कंपनी ने एक घंटे का मेंटनेंस के लिए शटडाउन लिया, तब सामने आया कि नर्मदा ग्रेविटी मेन और नर्मदा फीडर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। यह लीकेज बावड़ियां ब्रिज के पास मिला। यहीं थिंक गैस कंपनी खुदाई का काम कर रही है। लीकेज की जानकारी निगम अधिकारियों को मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां इसका एस्टीमेट बनाया गया। निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी को पूरे मामले की जानकारी दी गई। तब कमिश्नर ने तुरंत इस पूरे खर्च को वसूलने के लिए थिंक गैस को नोटिस जारी करने को कहा। बताया जाता है कि करीब 60 लाख रूपए इसके सुधार में लगेंगे।

अगले दो दिन पानी की आग में झुलसेगा शहर :

पूरे मई महीने में शहर की जनता पानी के लिए दर-दर भटकती रही। एक बार फिर यह हालात बन गए हैं। जून के शुरूआती सप्ताह में ही नर्मदा लाईन में लीकेज हो गया। अगले दो दिन शहर की 15 लाख आबादी को पानी नहीं मिलेगा। निगम के मुताबिक लीकेज सुधार के लिए करीब 18 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है। इस कारण दो दिन पानी नहीं आएगा। अब पूरा सप्लाई का लौड कोलार और बड़े तालाब पर रहेगा। हालांकि निगम का दावा है कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों पानी दिया जाएगा। लेकिन हाल ही में जब ऐसी स्थिति बनी थी, तब निगम ने कोई इंतजाम नहीं किया।

थिंक गैस से 60 लाख जुर्माना वसूलेगा निगम :

बावड़ियां ब्रिज के पास हुए लीकेज के लिए नगर निगम थिंक गैस कंपनी से 60 लाख रूपए वसूलेगा। इसके लिए निगम ने कंपनी को नोटिस थमाया है। निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने बताया कि मुख्य पाईप लाईन को सुधारने, बर्बाद हो रहे पानी से खराब हो रही सड़कों को सुधारने, शुद्ध पानी की बर्बादी की राशि और लोगों को हो रही परेशानी पर पेनाल्टी के लिए 60 लाख रुपए की वसूली का नोटिस मेसर्स थिंक गैस कम्पनी को दिया है।

इन इलाकों में होगी परेशानी :

पुराने शहर के नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, मानव संग्रहालय टैंक से सप्लाई वाले इलाके, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कालोनी, वसुंधरा कालोनी, एमपी नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कालोनी, बोगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कालोनी, मोमिनपुरा, बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेन्द्र नगर, सेमरा टंकी से जुड़े इलाके, चांदबड़, नवीन नगर, डी ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जनता क्वार्टर, शहनशाह गार्डन टंकी से जुड़े इलाके, गौतम नगर क्षेत्र, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए, बी एवं अभिरूचि परिसर, पदमनाभम नगर, विकास नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविन्द गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर, बावड़ियांकला, मिसरोद, रोहित नगर, इण्डस टाउन, सुरेन्द्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बीयू, सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, मेहष्मती, अरविन्द विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी क्षेत्र, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर (4-ए, 4-बी, 4-सी), आनंद नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कालोनी, गदियापुरा, जेपी कालोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कालोनी, रतनागिरी, कालीवाड़ी, 50, 60 एवं 100 क्वार्टर, सोनागिरी सेक्टर (ए, बी, सी) प्रकाश नगर, इन्द्रपुरी सेक्टर (ए, बी, सी) सतनामी नगर, राजीव नगर सेक्टर-ए, अर्जुन नगर, भारत नगर (जेके रोड) नरेला शंकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कालोनी, अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविन्दपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर, कटारा हाउसिंग बोर्ड का पूरे एरिया। इन इलाकों में अगले दो दिन पानी नहीं आएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com