मालती राय पहले ही राउंड से बनाए रही बढ़त
मालती राय पहले ही राउंड से बनाए रही बढ़तSocial Media

भोपाल की प्रथम महिला बनने के लिए पहले ही राउंड से मालती बनाए रही बढ़त

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रत्येक राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल चलती रही पीछे। गोविंदपुरा, हजूर और नरेला विधानसभा में भाजपा का रहा दबदबा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। तकरीबन सात साल बाद प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। भोपाल नगर निगम चुनाव में जिस कांग्रेस ने प्रचण्ड बहुमत से जीत का दावा किया था। उसके मुगालते भोपाल में धरे रह गये। पहले राउंड से ही जहां कांग्रेस की मेयर उम्मीदवर पिछड़ती रहीं तो 30 वार्डों में प्रथम राउंड से भाजपा अपने महापौर प्रत्याशी को लेकर आगे रही।

पुरानी जेल में रविवार को प्रात: 9 बजे से प्रारंभ गणना के जब पहले राउंड के परिणाम की घोषणा रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा की गई। तभी यह संकेत मिलते रहे कि भाजपा अपना पुराना इतिहास दोहराएगी। हुआ भी यही और हर राउंड में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार को पिछड़ता देखा गया। वहीं गोविंदपुरा, हुजूर और नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से सबसे अधिक पार्षद भी भाजपा के खाते में आये हैं। इधर विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देने के लिए रिटर्निंग ऑफीसर का जो कंट्रोलरूम बनाये गये थे। वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ही सबसे ज्यादा नजर आ रहे थे। कांग्रेस की ओर से एक भी वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं देखा गया।

प्रथम महिला का ताज हथियाने मालती की मौजूदगी :

भोपाल की प्रथम महिला का ताज हथियाने के लिए भाजपा उम्मीदवार मालती राय की मौजूदगी पूरे समय निर्वाचन स्थल पर देखी गई। वह कंट्रोलरूम में गणना प्रारंभ होने के समय से उपस्थित हुई तो जब तक संपूर्ण नतीजे नहीं आये तब तक वहीं मौजूद रहीं। भाजपा से जीतने वाला हर वार्ड का पार्षद जहां उनसे आर्शीवाद लेने के साथ बधाई दे रहा था तो प्रचलन में गणना की स्थिति से भी उन्हें अवगत करवा रहा था।

विभा के परिवार से राजकुमार संभाले रहे मोर्चा :

कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल की देर शाम तक मतगण्ना स्थल पर उपस्थिति नहीं देखी गई। हां उनके परिवार से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल जरूर शुरू से यहां देखे गये। वह अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर हार जीत की स्थिति पर नजर लगाये रहे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से अन्य कोई बड़ा नेता यहां नजर नहीं आया। यह जरूर है कि जिस वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार विजय हासिल कर चुके थे। वह कंट्रोलरूम में प्रमाण पत्र लेने के लिए बैठे रहे।

सबसे पहले वार्ड 4 से घोषणा :

सबसे पहले वार्ड चार से बीजेपी उम्मीदवार राजेश हिंगोरानी की जीत की घोषणा हुई। इसके बाद अगले ही राउंड में वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सरवर की विजय घोषणा रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा की गई। मजेदार यह रहा कि जो उम्मीदवार जीत रहे थे तो मौके पर ही उनके समर्थक जश्न मनाना शुरू कर रहे थे। खास यह भी है कि राउंड में जो उम्मीदवार बढ़त बना रहे थे तो मतगणना के प्रत्येक बूथ स्थल पर समर्थकों की खुशी से जोशीली आवाज गूंज रही थी।

महापौर चुनाव : राउंड वार प्राप्त मत

राउंड 01 :

  • कुल मत - 53842

  • मालती राय - 28671

  • विभा पटेल - 23130

राउंड 02 :

  • कुल मत - 105962

  • मालती राय - 57558

  • विभा पटेल - 44347

  • नोटा - 990

राउंड 03 :

  • कुल मत - 155507

  • मालती राय - 86032

  • विभा पटेल - 64808

  • नोटा - 1452

राउंड 04 :

  • कुल मत - 209434

  • मालती राय - 116571

  • विभा पटेल - 84280

  • नोटा - 1909

राउंड 05 :

  • कुल मत - 262132

  • मालती राय - 144908

  • विभा पटेल - 106339

  • नोटा - 2424

राउंड 06 :

  • कुल मत - 315228

  • मालती राय - 173782

  • विभा पटेल - 128237

  • नोटा - 2953

राउंड 07 :

  • कुल मत - 367599

  • मालती राय - 201817

  • विभा पटेल - 150343

  • नोटा - 3425

राउंड 08 :

  • कुल मत - 421677

  • मालती राय - 228767

  • विभा पटेल - 175143

  • नोटा - 3950

राउंड 09 :

  • कुल - 474875

  • मालती राय - 258893

  • विभा पटेल - 196030

  • नोटा - 4502

राउंड 10 :

  • कुल मत - 527967

  • मालती राय - 286503

  • विभा पटेल - 219514

  • नोटा - 4995

राउंड 11 :

  • कुल मत - 582756

  • मालती राय - 314518

  • विभा पटेल - 243946

  • नोटा - 5524

राउंड 12 :

  • कुल मत - 635882

  • मालती राय - 342582

  • विभा पटेल - 266528

  • नोटा - 6027

राउंड 13 :

  • कुल मत - 684940

  • मालती राय - 368721

  • विभा पटेल - 287283

  • नोटा - 6487

राउंड 14 :

  • कुल मत - 721086

  • मालती राय - 387127

  • विभा पटेल - 303592

  • नोटा - 6835

राउंड 15 :

  • कुल मत - 749643

  • मालती राय - 402813

  • विभा पटेल - 315316

राउंड 16 :

  • कुल मत - 772113

  • मालती राय - 415693

  • विभा पटेल - 323997

  • नोटा - 7287

राउंड 17 :

  • कुल मत - 791879

  • मालती राय - 426364

  • विभा पटेल - 332181

  • नोटा - 7464

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com