सीएम ने लगाए नीम और बरगद के पौधे
सीएम ने लगाए नीम और बरगद के पौधेSudha Choubey - RE

स्मार्ट पार्क में अन्नशेष फाउंडेशन के साथ आज सीएम ने लगाए नीम और बरगद के पौधे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में अन्नशेष फाउंडेशन के सदस्यों के साथ नीम (Neem) और बरगद (Banyan Tree) के पौधे लगाए हैं।

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) रोजाना संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार 25 मई को मुख्यमंत्री ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में नीम (Neem) और बरगद (Banyan Tree) के पौधे लगाए हैं।

सीएम ने आज लगाए नीम और बरगद के पौधे:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में अन्नशेष फाउंडेशन की सुश्री श्रेया जैन, श्री अभिषेक साहू, सुश्री कीर्ति राजपूत, सुश्री रुचि समुंद्र तथा श्री प्रांशु राय के साथ नीम और बरगद के पौधे लगाये हैं।#OnePlantADay

अन्नशेष फाउंडेशन को लेकर कही यह बात:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान अन्नशेष फाउंडेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि, "अन्नशेष फाउंडेशन जरूरमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा, स्वच्छता, वृक्षारोपण आदि के लिए कार्य कर रही है। संस्था के भोपाल सहित जबलपुर, सांची, उज्जैन और रीवा में केन्द्र संचालित हैं। मैं संस्था को उसके पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" #OnePlantADay

बता दें कि, अन्न शेष फाउंडेशन विगत 3 वर्षों से जरूरमंदों को भोजन और बच्चों की सहायता के लिए काम कर रही है। संस्था के भोपाल सहित जबलपुर, सांची, उज्जैन और रीवा में केन्द्र संचालित हैं। फांउडेशन साफ-सफ़ाई, वृक्षारोपण आदि के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था ने कोरोना काल में भी लोगों की भरपूर मदद की है।

बरगद और नीम का महत्त्व:

आपको बता दें कि, आज लगाए गए बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है साथ ही आयुर्वेद के अनुसार, बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी में अब तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में कई पौधे लगा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com