Bhopal: आज सीएम शिवराज ने प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पौधे
भोपाल, मध्य्प्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान One Plant A Day के मिशन को जारी रखे हुए है। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कई पौधे लगाए है, प्रतिदिन पौधारोपण कर CM पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कई पौधे लगाए है। भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्था जनसंवेदना के राधेश्याम अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर परिजनों सहित पौधरोपण किया। वहीं सीएम के साथ स्मार्ट पार्क में अतुल प्रकाश शर्मा ने अपने दो वर्षीय पुत्र आद्विक के जन्मदिन पर पौधरोपण किया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री लगा चुके हैं कई पौधे :
बता दें, पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह होते हैं, जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए होते हैं, बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं। वैसे तो मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल के लिए संकल्प लिया था और यह अवधि मार्च महीने में पूरी हो गई है, पर प्रकृति के प्रति समर्पण भाव से वे आज भी रोज पौधे लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा हैं, मुख्यमंत्री द्वारा MP में अब तक कई पौधों का रोपण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना- हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे। प्रदेश की जनता से अपील है कि यदि साल में एक बार पौधारोपण करेंगे।
"हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे"
मुख्यमंत्री शिवराज
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।