Bhopal Rain Update: भोपाल में अब तक 140.1 मि.मी. दर्ज हुई औसत वर्षा
मध्यप्रदेश। प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर लगातार चल रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते कई नदी- नाले उफान पर है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जिले में शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 140.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
भोपाल की इन जगहों पर इतनी हुई बारिश
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि, 30 जून को बैरागढ़ में 7.6 मिली मीटर, बैरसिया में 16.4 मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 15.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से 30 जून 2023 तक मिली मीटर 140.1 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 194.9 मिली मीटर, बैरसिया में 132.6 तथा कोलार में 92.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
26 जून को राजधानी भोपाल में 113.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इन आकड़ों में 26 जून सोमवार सुबह तक की बारिश को शामिल किया गया था।
भारी बारिश से बढ़ा नर्मदा का जलस्तर :
लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने नर्मदा नदी में स्नान करने वाले लोगों को सचेत किया है। नर्मदा नदी में बहाव तेज हो गया है ऐसे स्थिति में लोगों के तेज बहाव में बह जाने का खतरा बढ़ रहा है। सख्ती बरतते हुए क्षेत्रीय प्रशासन ने इस संबंध में निगम के लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।